फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kinnaur Debris on NH 5 due to landslide near Nathpa Jhula

Kinnaur: अब नाथपा में भूस्खलन, 200 मीटर नेशनल हाईवे मलबे में दबा, बहाल होने में लगेंगे तीन दिन, लोग परेशान

Sat, 28 Oct 2023 06:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 Oct 2023 06:02 PM IST
सार

पहाड़ी से भूस्खलन लगातार हो रहा है। इस कारण नेशनल हाईवे को बहाल करना जोखिम भरा बना हुआ है।

विज्ञापन
Kinnaur Debris on NH 5 due to landslide near Nathpa Jhula
मलबा आने से हाईवे हुआ बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूस्खलन की दृष्टि से जनजातीय जिला किन्नौर संवेदनशील बनता जा रहा है। निगुलसरी के बाद अब नाथपा डैम के साथ पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया है। शुक्रवार देर रात से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण सामरिक महत्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे-5 का 200 मीटर हिस्सा मलबे से दब गया है। हाईवे बहाल होने में करीब तीन दिन का समय लग सकता है।

विज्ञापन


ऐसे में किन्नौर सहित काजा और लाहौल स्पीति के हजारों लोगों समेत सैन्य वाहनों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। पहाड़ी से भारी भूस्खलन के कारण एनएच पर चट्टानों और मलबे का ढेर लग गया है। ऐसे में समूचे किन्नौर जिले सहित काजा और स्पीति का संपर्क पूरी तरह से कट गया है।
विज्ञापन


पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे को बहाल करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। सीमा पर तैनात भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों को भी रसद पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। शनिवार को सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण की मशीनें और मजदूर नाथपा पहुंचे, लेकिन पहाड़ी से भूस्खलन लगातार हो रहा है। इस कारण नेशनल हाईवे को बहाल करना जोखिम भरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल एनएच प्राधिकरण ने सड़क बहाली का कार्य रोक दिया है। प्राधिकरण की मानें तो यहां एनएच बहाल करने में अगले तीन दिन का समय लग जाएगा। शनिवार को एनएच बाधित होने से शिमला और किन्नौर की ओर से सैकड़ों वाहन सड़क पर फंसे रहे। घंटों जाम की स्थिति बनी रही। दिनभर हजारों लोग परेशानियां झेलते रहे। हालांकि कुछ ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं।


नाथपा में पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण सड़क का करीब 200 मीटर हिस्सा मलबे में दब गया है। स्थिति संभलते ही सड़क बहाली का कार्य शुरू किया जाएगा। मौके पर चार जेसीबी मशीनें और दर्जनों मजदूर तैनात किए गए हैं। - केएल सुमन, एक्सईएन, नेशनल हाईवे प्राधिकरण रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed