फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kinnaur apple and Spiti peas supply route by Gramphu-Kaza highway

Kinnaur Landslide NH 5: काजा-ग्रांफू सड़क से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और स्पीति का मटर

Sun, 10 Sep 2023 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Sep 2023 05:36 PM IST
सार

प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन से काजा वाया लोसर-ग्रांफू-मनाली मार्ग को यातायात के लिए सुचारू रखने की अपील की है।

विज्ञापन
Kinnaur apple and Spiti peas supply route by Gramphu-Kaza highway
काजा-ग्रांफू मार्ग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएच-पांच के निगुलसरी में अवरुद्ध होने से किन्नौर से सेब, स्पीति से मटर और अन्य फसलों को काजा-ग्रांफू मार्ग से निकाला जाएगा। प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन से काजा वाया लोसर-ग्रांफू-मनाली मार्ग को यातायात के लिए सुचारू रखने की अपील की है। उप मंडलाधिकारी हर्ष नेगी ने कहा कि इस बारे में बीआरओ के 94 आरसीसी और 108 आरसीसी को भी अवगत करवाया गया है।

विज्ञापन


वहीं एसएचओ काजा को आदेश दिए गए हैं कि लोसर से छोटादड़ा तक रोजाना दो या तीन बार पेट्रोलिंग कर यातायात पर निगरानी रखें। इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष काजा में 94599-00399 तथा 89880- 98072 दी जा सकती है। वहीं, इसको लेकर डीएसपी केलांग को भी कोकसर के ग्रांफू से छोटादड़ा तक भी ट्रैफिक बहाली के लिए निगरानी करने और सड़क जानकारी सैटेलाइट के माध्यम से सूचना नियंत्रण कक्ष काजा को दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed