किन्नर कैलाश यात्रा पर प्रशासन ने लगाई रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच कैलाशों में से एक प्रसिद्ध किन्नर कैलाश यात्रा पर किन्नौर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। प्रशासन ने तर्क दिया है कि यात्रा के दौरान रास्ते में कई जगह लगातार ग्लेशियर पिघल रहे हैं।
इसके कारण यात्रा के दौरान जोखिम बढ़ता जा रहा है। हादसे की आशंका को देखते हुए निर्णय लिया है। बीते दिनों एक युवक भी यात्रा के दौरान लापता हो गया था जिसे कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया था।
युवक का शव एक ग्लेशियर में फंसा हुआ मिला था। इससे पूर्व कुल्लू जिला प्रशासन को भी हादसे के चलते बीच में ही श्रीखंड यात्रा रोकनी पड़ी थी।
एक माह भी नहीं चली यात्रा
उपायुक्त किन्नौर डीडी शर्मा ने बताया कि किन्नर कैलाश की पहाड़ियों में बड़ी तीव्रता से ग्लेशियर पिघल रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में यात्रा पर जाना जोखिम भरा हो सकता है।
उपायुक्त ने बताया कि उन्होंने शनिवार को स्वयं मौके पर जाकर इस यात्रा का निरीक्षण किया है। जिला मुख्यालय पहुंच कर उन्होंने इसकी जानकारी दी। किन्नर कैलाश यात्रा 15 जुलाई से शुरू हुई थी। इसका आधिकारिक समापन 4 सितंबर को होना था।
उपायुक्त ने कहा कि 11 अगस्त से यात्रा पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी आदेश के बावजूद अगर कोई यात्रा पर जाता है तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा।