फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kinnar Kailash Yatra canceled for the second consecutive year in himachal, know the reason

किन्नर कैलाश यात्रा लगातार दूसरे साल भी रद्द, जानें वजह

Tue, 13 Jul 2021 08:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Jul 2021 08:02 PM IST
सार

बैठक में जन प्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष भी किन्नर कैलाश यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की जाए। किन्नर कैलाश यात्रा के मुख्य मार्गों पर पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जाए, जिससे कोई भी श्रद्धालु और तीर्थ यात्री चोरी-छिपे यात्रा पर न जा सकें। 

विज्ञापन
Kinnar Kailash Yatra canceled for the second consecutive year in himachal, know the reason
किन्नर कैलाश(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला प्रशासन ने धार्मिक किन्नर कैलाश यात्रा पर इस वर्ष भी प्रतिबंध लगा दिया है। जिले की पंचायतों के आग्रह और कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।यह निर्णय मंगलवार को उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। इस बैठक में प्रशासन के अधिकारियों सहित ग्राम पंचायतों और विभिन्न मंदिर समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। हालांकि, इस फैसले से हजारों शिव भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। 

विज्ञापन


बैठक में जन प्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष भी किन्नर कैलाश यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की जाए। किन्नर कैलाश यात्रा के मुख्य मार्गों पर पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जाए, जिससे कोई भी श्रद्धालु और तीर्थ यात्री चोरी-छिपे यात्रा पर न जा सकें। उपायुक्त ने पुलिस और होमगार्ड प्रशासन को निर्देश दिए कि किन्नर कैलाश यात्रा के मुख्य मार्गों पर 24 घंटे होमगार्ड और पुलिस की तैनाती की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे भी पुलिस और होमगार्ड दल को इस कार्य में सहयोग दें। निर्णय लिया गया कि यात्रा को आगामी वर्ष में सुचारु रूप से आयोजित करने और तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के लिए एसडीएम कल्पा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान सहित जिला प्रशासन के अधिकारी सदस्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कमेटी किन्नर कैलाश यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यावरण मित्र अधोसंरचना विकसित करने संबंधी सुझाव देगी। उपायुक्त ने उपमंडलाधिकारी कल्पा को किन्नर कैलाश यात्रा को लेकर एक विस्तृत योजना रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए। 


इस मौके पर सहायक आयुक्त मुनीष कुमार, एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा, उप पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार, तहसीलदार कल्पा विवेक नेगी, होमगार्ड, वन विभाग, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों सहित पोवारी पंचायत प्रधान भूपेंद्र सिंह, रिब्बा प्रधान राधिका, उपप्रधान पूर्वणी राज कपिल और मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed