फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kidney transplant ICU started in AIIMS Bilaspur, relief from visiting PGI

AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में किडनी प्रत्यारोपण आईसीयू शुरू, पीजीआई के चक्कर काटने से मिली राहत

Sat, 02 Nov 2024 10:12 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Nov 2024 10:12 AM IST
सार

 प्रधानमंत्री मोदी ने गत सप्ताह इस सुविधा का शुभारंभ वर्चुअल किया है। इसके शुरू होने से रोगियों को पीजीआई के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

विज्ञापन
Kidney transplant ICU started in AIIMS Bilaspur, relief from visiting PGI
एम्स बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में किडनी प्रत्यारोपण के लिए आईसीयू की तीन बिस्तरों की सुविधा शुरू हो गई है। दो करोड़ की लागत से एम्स में इस आईसीयू को शुरू किया गया। अब इन रोगियों को इन सेवाओं के लिए प्रदेश के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने गत सप्ताह इस सुविधा का शुभारंभ वर्चुअल किया है। इसके शुरू होने से रोगियों को पीजीआई के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विशेष रूप से एम्स बिलासपुर में मिलने वाली किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा से हर साल 100-150 रोगियों को लाभ होगा।

विज्ञापन

इन मरीजों को इससे पहले इलाज के लिए प्रदेश से बाहर का रुख करना पड़ता था। पड़ोसी राज्यों के मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा। एम्स प्रबंधन का कहना है कि एम्स की नई सुविधा स्थानीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में विश्वास, आत्मविश्वास की भावना को बढ़ावा देगी। इससे अधिक रोगियों को उपचार के विकल्प के रूप में प्रत्यारोपण का विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह विस्तार अंग प्रत्यारोपण तक पहुंच बढ़ाने के राष्ट्रीय प्रयासों के अनुरूप है। क्षेत्र में नेफ्रोलॉजी और अंगदान जागरुकता में तेज प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में 80 फीसदी से अधिक किडनी प्रत्यारोपण जीवित दाताओं पर निर्भर
भारत में 80 फीसदी से अधिक किडनी प्रत्यारोपण जीवित दाताओं पर निर्भर करते हैं। मृतक दाता प्रत्यारोपण के लिए जागरूकता और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने से कई और लोगों की जान बच सकती है। एम्स बिलासपुर की किडनी प्रत्यारोपण सुविधा न केवल रोगियों की समस्या कम करेगी, बल्कि प्रदेश और पड़ोसी क्षेत्रों में एक अधिक मजबूत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में योगदान देगी। इससे लंबे समय में जीवन और स्वास्थ्य परिणाम बदल जाएंगे।

विज्ञापन

वित्तीय तनाव, भावनात्मक कठिनाइयों से मिलेगी राहत
एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू होने और आईसीयू की सुविधा मिलने से यहां के लोगों को वित्तीय तनाव से राहत दिलाएगा। इसके अलावा मरीज को पीजीआई और अन्य बाहरी राज्यों में इलाज के लिए ले जाते समय होने वाली भावनात्मक व अन्य परेशानियों से भी निजात मिलेगी। वहीं किडनी डायलिसिस की सुविधा भी पहले से ही एम्स में मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed