फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   kidney patient

नादौन के युवक की दोनों किडनियां खराब, मदद की आस में पूरा परिवार

Sat, 28 Nov 2020 06:46 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन

नादौन। नादौन क्षेत्र के कोहलां निवासी अविनाश कौंडल की दोनों किडनियां खराब हो गई हैं। अविनाश की उम्र महज 34 साल है। वह चंडीगढ में प्राइवेट कंपनी में तैनात था। ढाई माह पहले ही उन्हें पता चला कि उनकी किडनियां खराब हो गई हैं। अब उनका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। वहां उनका समय-समय पर डायलिसिस हो रहा है। अविनाश चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे।

विज्ञापन


ढाई माह पहले उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्होंने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाए उस समय उन्हें पता चला कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो गई हैं। इसी बीच उनकी नौकरी भी चली गई। अविनाश के घर में बुजुर्ग मां है जो बीमार रहती हैं। अभी कुछ दिन पहले उनकी पत्नी को बेटा हुआ है। अविनाश की र्कोई जमीन भी नहीं है। उनके पास थोड़े बहुत पैसे थे वे इलाज पर खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन


अविनाश के परिजनों ने बताया कि उन्हें इलाज तो दूर घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे समय में अब सिर्फ दानी सज्जनों से ही अंतिम उम्मीद है। अविनाश के परिजनों ने बताया कि उन्हें आज दिन तक किसी ने मदद नहीं की है। उनका परिवार दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है। मुश्किल समय में कोई भी नहीं सामने आ रहा है। अविनाश के असहाय परिवार को अब प्रदेश उन दानी सज्जनों से उम्मीद रह गई है। जो मुश्किल घड़ी में किसी तरह उनकी मदद करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed