{"_id":"60d4bf26c052d15152361af2","slug":"khushwant-singh-london-litfest-from-26th-june-preparations-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जून से खुशवंत सिंह लंदन लिटफेस्ट, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जून से खुशवंत सिंह लंदन लिटफेस्ट, तैयारियां पूरी
Thu, 24 Jun 2021 10:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:51 PM IST
सार
देश और दुनिया के मशहूर लेखक, अभिनेता और इतिहासकारों की मौजूदगी में होने वाले इस उत्सव को आगामी अक्तूबर में कसौली में कराने की तैयारी चल रही है लेकिन आयोजन कोरोना की तीसरी लहर पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
मशहूर लेखक स्व. खुशवंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मशहूर लेखक स्व. खुशवंत सिंह की स्मृति में शुरू खुशवंत सिंह लिटफेस्ट लंदन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आगामी 26, 27 जून को इसका आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन हो रहे लंदन लिस्टफेस्ट का यह पहला डिजिटल एडिशन होगा। इससे पहले सोलन के कसौली में बीते वर्ष डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह उत्सव आयोजित किया जा चुका है। देश और दुनिया के मशहूर लेखक, अभिनेता और इतिहासकारों की मौजूदगी में होने वाले इस उत्सव को आगामी अक्तूबर में कसौली में कराने की तैयारी चल रही है लेकिन आयोजन कोरोना की तीसरी लहर पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
लिटफेस्ट के संयोजक एवं खुशवंत सिंह के पुत्र राहुल सिंह ने बताया कि अक्तूबर में कोरोना के हालात को देखते हुए आयोजन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर कसौली क्लब को इसकी अनुमति नहीं मिलती है तो लंदन की तर्ज पर इसे भी डिजिटल ही आयोजित किया जाएगा। इस बार के लिटफेस्ट का थीम ‘नो मैन इस एन आइलैंड’ रखा गया है। इसमें जावेद जबर, विलियम, दिव्या दत्ता, विद्या दहेजिया, जेन गुडाल और फकीर इजाजुदीन जैसे नामी लेखक और वक्ता भाग लेंगे। इनमें से अधिकांश कसौली में भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन