फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Khushwant Singh Litfest, Actor Tusshar Kapoor said the government should pass the single child rule

कसौली: अभिनेता तुषार कपूर बोले- सरकार को पारित करना चाहिए सिंगल चाइल्ड का नियम

Sat, 15 Oct 2022 11:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/कसौली
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/कसौली Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Oct 2022 11:46 PM IST
सार

कसौली में 11वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर ने सरकार को सिंगल चाइल्ड नियम पारित करने की सलाह दी है। कहा कि साक्षात्कार में कई बार सिंगल चाइल्ड पर बात कर चुके हैं कि यह क्यों जरूरी है, लेकिन ये बातें ही रह जाती हैं।

विज्ञापन
Khushwant Singh Litfest,  Actor Tusshar Kapoor said the government should pass the single child rule
बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कसौली में 11वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर ने सरकार को सिंगल चाइल्ड नियम पारित करने की सलाह दी है। कहा कि साक्षात्कार में कई बार सिंगल चाइल्ड पर बात कर चुके हैं कि यह क्यों जरूरी है, लेकिन ये बातें ही रह जाती हैं। इस विषय पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे भविष्य में लोगों को काफी दिक्कत आने वाली है।  तुषार कपूर ने कहा कि उनकी बैचरल डैड पर एक किताब भी है। इसमें अपनी जीवनी लिखी है। उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर को मारीच फिल्म रिलीज होगी। कहा कि मुझसे हर बार कहा जाता है कि किसने किताब लिखने का आइडिया दिया। दोस्तों के बार-बार कहने पर पुस्तक निकाली है। बैचलर डैड बुक में खासकर यह एक बहुत बड़ा किस्सा है। इसके बारे में किताब के चैप्टर तीन डिवाइन इंटरवेंशन में लिखा है। 2012 में मैं पिता बन गया।

विज्ञापन


आज मेरा बेटा छह साल का हो गया है। यही सब कुछ किस्से मैंने किताब में लिखे हैं। इसलिए मैंने किताब को अपनी जीवनी के अंदाज में लिखा है।   बचपन में खुशवंत सिंह के लेख पढ़े हैं। वह सामाजिक मुद्दों को मनोरंजन की तरह लिखते थे। वैसे ही मैंने भी अपनी किताब को एंटरटेनिंग बनाने की कोशिश की है। हालांकि यह सीरियस निजी यात्रा के बारे में हैं। यह फेस्टिवल बहुत ही चर्चित फेस्टिवल है, जो प्रशंसित किताबों को प्रोत्साहन देता है। उन्होंने कहा कि भारत में युवा लेखकों के लिए बहुत मौका दिया जाता है। बेस्ट सेलर युवा लेखकों को बनाते हैं। आज एलीट क्राउड के साथ साथ आम जनता भी किताबें पढ़े, इसके लिए प्रकाशकों व लेखकों का योगदान बहुत ज्यादा है। इसके बाद उन्होंने खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में बैचलर डैड विषय पर मंथन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed