फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   khushwant singh literary festival 5th season in kasauli

कसौली में लिट फेस्ट कल से, जुटेंगे साहित्य और राजनीति के दिग्गज

Wed, 12 Oct 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Oct 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
khushwant singh literary festival 5th season in kasauli

पांचवें खुशवंत सिंह लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन इस बार हिमाचल प्रदेश स्थित कसौली क्लब में होगा। तीन दिवसीय इस फेस्टिवल की शुरुआत 14 अक्टूबर से हो रही है। ये जानकारी खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने बुधवार को सेक्टर-10 स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। 

विज्ञापन


राहुल सिंह ने बताया कि इस बार फेस्टिवल की थीम ब्रेकिंग बैरियर है। फेस्टिवल में साहित्यकारों के सेशन के साथ-साथ, मिलट्री सेशन और सन् 1962 की भारत और चीन की जंग पर आधारित शिव कुनाल वर्मा की लिखित ‘मी द जोकर मैन’ पुस्तक का विमोचन भी होगा। 
विज्ञापन


फेस्टिवल का उद्घाटन 14 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। इस मौके ‘खुशवंत सिंह ट्रेल’ की ओपनिंग मुख्यमंत्री के कर कमलों से की जाएगी। वहीं 16 अक्टूबर को इस तीन दिवसीय खुशवंत सिंह लिटरेरी फेस्टिवल के समापन समारोह में पंजाब के  गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेस्टिवल में ये भी करेंगे शिरकत
लिटेररी फेस्ट में देश के नामी साहित्यकार व वक्ता भाग लेंगे। मशहूर फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल, योजना आयोग (नीति आयोग) के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया, जेएनयू दिल्ली के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला।

 

ओलंपिक मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा, मधु किश्वर, बेदी ब्रदर्स, पवन वर्मा, सुहेल सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर, स्टीवन ओल्टर, गुलपनाग और अभिनेता दलीप ताहिल भी फेस्टिवल में भाग लेंगे। फेस्टिवल में साहित्य के साथ ही उड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिलट्री सेशन का भी आयोजन किया गया है। 

 

खुशवंत सिंह ट्रेल की होगी ओपनिंग
खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने बताया कि कसौली एक ऐसी जगह है जहां पिताजी ने अपना काफी समय व्यतीत किया। उन्होंने ज्यादातर अपनी लेखनी का काम वहीं संपन्न किया था। वह कसौली बाजार से रोजाना पगडंडी के रास्ते पैदल चलकर नौ किलोमीटर दूर कालका जाया करते थे। 14 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री इसी पगडंडी जिसका नाम ‘खुशवंत सिंह ट्रेल’ रखा है की ओपनिंग करेंगे। 

 

200 स्कूल के बच्चों को किया जाएगा सम्मानित
खुशवंत सिंह लिटरेरी फेस्टिवल कमेटी की ओर से आयोजित जॉय ऑफ लर्निंग कंपटीशन में पंजाब, हरियाणा औैर हिमाचल से 200 स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया था, इसके विजेताओं को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। 

 

फेस्टिवल में लगेगा म्यूजिक का तड़का
फेस्टिवल में मशहूर पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसमें बालीवुड कलाकार दलीप ताहिल और नूपुर भी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed