{"_id":"59eb7bdf6a1ea628e386dc6d71c2dd9f","slug":"khali-car-accident-at-ponta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाल-बाल बचे द ग्रेट खली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे द ग्रेट खली
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 29 Jul 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई है। कार में खली समेत कुल चार लोग सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब खली अपने भाई के साथ जालंधर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा के वाहन को दूसरे वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। खली अपने एक बीमार दोस्त को देखने जालंधर अस्पताल रवाना हुए थे। हादसे में खली के वाहन को काफी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
खली, छोटा भाई तथा विदेशी कोच बाल-बाल बच गए। जालंधर में गुरू नानक मिशन चौक के समीप हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार वाहन आगे जा रहे खली के वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान वाहन में दलीप राणा के छोटे भाई सुरेंद्र राणा, विदेश कोच रेक्स एंड्रयू तथा चालक मौजूद थे।
विज्ञापन
टक्कर लगने पर खली के वाहन को काफी क्षति पहुंची। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दलीप राणा ने बताया कि जालंधर में हादसा हुआ है। सब लोग हादसे में सुरक्षित हैं।