सीबीएसई 12वीं कक्षा के नतीजों में केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी हिमाचल में रहे अव्वल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की बारहवीं कक्षा के घोषित हुए नतीजों में केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का हिमाचल प्रदेश में दबदबा रहा है। सीबीएसई बोर्ड के अन्य स्कूलों को पछाड़ते हुए केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी अव्वल रहे हैं। इन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 99.86 फीसदी रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालयों के विद्यार्थी परिणामों में दूसरे नंबर पर रहे हैं। जेएनवी का परीक्षा परिणाम 99.85 फीसदी रहा है। केंद्रीय तिब्बतियन स्कूल के विद्यार्थी 99.36 फीसदी परिणाम के साथ तीसरे और प्रदेश के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी चौथे नंबर पर रहे हैं। प्रदेश के निजी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 93.08 फीसदी रहा है। सीबीएसई से जारी आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय विद्यालयों में सभी छात्र पास हुए हैं।
छात्रों का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है जबकि, छात्राओं का परिणाम 99.73 फीसदी रहा है। इसी तरह जवाहर नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय तिब्बतियन स्कूल में सभी छात्राएं पास हुई हैं। छात्राओं का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है। जेएनवी में छात्रों का परीक्षा परिणाम 99.71 रहा है। निजी स्कूलों में 91.09 फीसदी छात्र और 95.57 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। सोमवार को घोषित हुए नतीजों में निजी स्कूलों के कुल 6969 विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें 3795 छात्र और 3174 छात्राएं शामिल हैं। जवाहर नवोदय विद्यालयों में कुल 662 विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें 339 छात्र और 323 छात्राएं हैं। केंद्रीय विद्यालयों में कुल 695 विद्यार्थी पास हुए। इसमें 327 छात्र और 368 छात्राएं शामिल हैं। केंद्रीय तिब्बतियन स्कूल में कुल 309 विद्यार्थी पास हुए। इनमें 210 छात्राएं और 99 छात्र शामिल हैं। छात्राओं का परीक्षा परिणाम जहां सौ फीसदी रहा वहीं, छात्रों का परिणाम 98.02 फीसदी रहा।
कॉमेंट मेन्सा स्कूल में गुंजन रहीं अव्वल
कॉमेंट मेन्सा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरी सीबीएसई की बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम सौ फीसदी रहा। गुंजन राणा ने 95.2 फीसदी अंक प्राप्त स्कूल में अव्वल रहीं। विशाल सिंह ने 92.4 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय स्थान, जबकि दामिनी ने 88.8 फीसदी अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पर अपना कब्जा जमाया। अभिषेक कुमार ने 88.4 फीसदी, श्रेया शर्मा ने 87.4 फीसदी, दीक्षा शर्मा ने 86.2 फीसदी, अभिलाषा सिंह ने 83.8 फीसदी, आदित्य शर्मा ने 82.4 फीसदी, आर्यन धीमान ने 81.8 फीसदी, नेहा नांगला ने 81.6 फीसदी, गिरिजा सोनी ने 81.2 फीसदी, विक्रम राणा ने 79.6 फीसदी, सरयू शर्मा ने 74.4 फीसदी, तनवी ने 70.6 फीसदी अंक प्राप्त किए। स्कूल के प्रबंध निदेशक वासू सोनी, प्रबंधक पूनम सोनी, शैक्षणिक निदेशक रविन्द्र सिंह पठानिया, प्रशासनिक अनीता पठानिया व प्रधानाचार्य सनी जसवाल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनकी सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता- पिता को दिया।