{"_id":"5f8ef27e38eae650d25e6107","slug":"keep-your-debit-credit-card-in-leather-purse-cyber-thugs-can-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेदर पर्स में रखें अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड, साइबर ठग बना सकते हैं निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेदर पर्स में रखें अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड, साइबर ठग बना सकते हैं निशाना
Wed, 21 Oct 2020 11:05 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाईफाई पर काम करने वाले एटीएम या क्रेडिट कार्डों को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (एफएफआईडी) ब्लॉक करने वाले कवर या लेदर पर्स में रखें। पुलिस ने ऐसी अपील उन शिकायतों के सामने आने के बाद की है, जिनमें शातिर बिना कार्ड इस्तेमाल किए ही पीड़ितों के खातों से पैसा साफ कर रहे हैं। एडिशनल एसपी साइबर क्राइम नरवीर राठौर ने कहा कि जीएसएम स्किमर डिवाइस की मदद से इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आईएसबीटी शिमला, सोलन और कांगड़ा में पिछले एक साल में पांच मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें शिकायतकर्ता के कार्ड इस्तेमाल हुए बिना ही रकम निकल गई। राठौर ने कहा कि ऑनलाइन सत्तर हजार रुपये तक मिलने वाले इस डिवाइस के जरिये एक बार में पच्चीस हजार से ज्यादा डाटा रिकॉर्ड हो सकता है। शातिर इस डाटा को कंप्यूटर में डालकर सेव कर लेते हैं और फिर पैसा साफ कर देते हैं।
विज्ञापन