फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   KCC Board of Directors Elections last day of nomination today

केसीसीबी निदेशक मंडल चुनाव के लिए बिछ गई बिसात, आज नामांकन का आखिरी दिन

Thu, 17 Sep 2020 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Sep 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
KCC Board of Directors Elections last day of nomination today
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित (केसीसीबी) के निदेशक मंडल चुनाव के लिए बिसात बिछ गई है। हमीरपुर जिले के दोनों जोन से भाजपा को अपने ही लोग चुनाव मैदान में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हमीरपुर जिले से अभी तक छह प्रत्याशियों ने बुधवार तक नामांकन भरा है। 17 सितंबर को नामांकन का आखिरी दिन है। 19 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और 23 सितंबर को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद निदेशक मंडल सदस्यों के लिए 30 सितंबर को मतदान होगा।

विज्ञापन


हमीरपुर जोन से मंडल भाजपा भोरंज से वर्तमान अध्यक्ष देश राज शर्मा और पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल ठाकुर, देश राज ठाकुर और बैंक के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया समेत कुल चार लोगों ने नामांकन भरा है। वहीं नादौन जोन से आत्म प्रकाश और जैदनाथ शर्मा मैदान में हैं। दिलचस्प बात यह है कि आत्म प्रकाश को नादौन विस क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री, तो जैदनाथ शर्मा को बड़सर विस क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक बलदेव शर्मा का समर्थन है।  
विज्ञापन


16 जोन से निदेशक करेंगे बैंक चेयरमैन, वाइस चेयरमैन का चुनाव
प्रदेश में कुल 16 जोन हैं, जहां से निदेशक मंडल के सदस्य चुन कर आएंगे। कांगड़ा से सर्वाधिक 8 सदस्य चुने जाएंगे। जबकि हमीरपुर से 2, ऊना से 3, कुल्लू से 2 और लाहुल-स्पीति से 1 सदस्य चुना जाएगा। इसके अलावा केसीसीबी के प्रबंध निदेशक और रजिस्ट्रार समेत कुल पांच सदस्य सरकार की तरफ से मनोनित होंगे। लेकिन पांच जिलों के 16 सदस्यों को ही केसीसीबी का चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनने का अधिकार रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 सितंबर को शाम पांच बजे तक निदेशक मंडल सदस्यों के लिए नामांकन किया जा सकता है। 19 सितंबर को नामांकन पत्रों की प्तछंटनी होगी और 23 सितंबर को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद निदेशक मंडल सदस्यों के लिए 30 सितंबर को मतदान होगा। नादौन से 2, जबकि हमीरपुर से अभी तक 4 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। - अशोक चौहान, एआरओ, सहकारी सभाएं हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed