केसीसी बैंक ने उपभोक्ताओं के लिए शुरू की विशेष योजना, नहीं लगेगी प्रोसेसिंग फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) अपने ग्राहकों से लोन केस बनाने के एवज में किसी भी प्रकार की प्रोसेसिंग फीस वसूल नहीं करेगा। बैंक की यह योजना एक माह तक जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार केसीसीबी ने 10 अक्तूबर से 12 नवंबर तक यह सुविधा देने का निर्णय लिया है।
इस योजना से हालांकि बैंक को तो करोड़ों रुपये का नुकसान होगा, लेकिन इस योजना से ग्राहक लाभान्वित जरूर होंगे। इस दौरान ग्राहक गाडि़यों की खरीद करने और गृह निर्माण सहित अन्य प्रकार के ऋण ले सकेंगे।
0.5 प्रतिशत लगती है प्रोसेसिंग फीस
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक प्रबंधन की मानें तो बैंक हर लोन केस पर अपने ग्राहक से 0.5 प्रतिशत प्रोसेसिंग फीस लेता है। ऐसे में अब अगर कोई ग्राहक 10 लाख रुपये तक का लोन केस बनवाता है तो उसे बैंक को करीब 5 हजार रुपये अतिरिक्त नहीं देने होंगे, लेकिन त्योहारी सीजन के दौरान बैंक ने इस प्रोसेसिंग फीस को माफ किया है।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने एक माह तक लोन केसों पर प्रोसेसिंग फीस न लेने का निर्णय लिया है। बैंक का यह तोहफा त्योहारी सीजन को देखते हुए 10 अक्तूबर से 12 नवंबर तक जारी रहेगा। - केके सरोच, एमडी, केसीसीबी