{"_id":"e06e8043c0a2cc6f5bddaafb75fe5be3","slug":"kcc-bank-recruitment-apply-till-30-october-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसी बैंक में भर्ती, आवेदन करने की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसी बैंक में भर्ती, आवेदन करने की तिथि बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 28 Oct 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 28 से बढ़ाकर अब 30 अक्तूबर कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 30 अक्तूबर शाम 5 बजे बैंक की ओर से विज्ञापित विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया ने कहा कि बैंक में क्लर्क ग्रेड-4, ग्रेड-3 और तकनीकी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह सार्वजनिक अवकाश अधिक होने के कारण अभ्यर्थियों को आवेदन में परेशानियां आईं हैं जिसके मद्देनजर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को 28 अक्तूबर से बढ़ा कर 30 अक्तूबर किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, केसीसी बैंक भर्ती के लिए आवेदकों का आंकड़ा 80 हजार को पार कर गया है। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में विभिन्न वर्गों के लिए 215 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।