फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kaul singh thakur statement over congress candidate for mandi lok sabha seat

मंडी सीट से कौल सिंह ने की वीरभद्र को टिकट देने की वकालत

Fri, 30 Nov 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 30 Nov 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
kaul singh thakur statement over congress candidate for mandi lok sabha seat

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मंडी सीट से कांग्रेस टिकट देने की वकालत की है। द्रंग में बैठक की अध्यक्षता कर रहे कौल सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वीरभद्र सिंह ही पार्टी के सशक्त और जिताऊ चेहरा हो सकते हैं।

विज्ञापन


यह तभी संभव है, जब पार्टी हाईकमान उन्हें चुनाव लड़ाने और पूर्व मुख्यमंत्री खुद चुनाव लड़ने के इच्छुक हों। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है।
विज्ञापन


2014 में जुमलों के दम पर प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली मोदी सरकार वायदों पर खरा नहीं उतरी है। कांग्रेस सरकार में डीजल और पेट्रोल 40 और 60 रुपये प्रति लीटर मिलता था। आज तेल के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल सरकार हर तीसरे महीने 500 करोड़ का कर्ज लेकर काम चला रही है। कर्मचारियों की तनख्वाह बैंक से लोन लेकर दी जा रही है। प्रदेश में विकास के काम ठप पड़े हैं। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में विकास के तमाम कार्य ठप पड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed