फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kaul singh Thakur MP Candidate of Congress from Mandi for lok sabha elections 2019

लोस चुनाव में मंडी से इस नेता पर भी दांव खेल सकती है कांग्रेस

Wed, 11 Jul 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 11 Jul 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Kaul singh Thakur MP Candidate of Congress from Mandi for lok sabha elections 2019

लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर भी दांव खेल सकती है। मंगलवार को मंडी के भ्यूली में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने इसके संकेत दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की गैर मौजूदगी में हुए सम्मेलन में अन्य नेताओं ने भी कौल सिंह की तारीफों के पुल बांधे। इस दौरान पार्टी की एकजुटता पर जोर दिया गया।

विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने मंच से कौल सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ाने के संकेत दिए। सभी प्रमुख नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री रहते कौल सिंह ने प्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाएं स्वीकृत करवाईं। प्रदेश में तीन मेडिकल कॉलेज इनके प्रयासों से खुले हैं।

विज्ञापन

कौल सिंह पर विश्वास जताया

Kaul singh Thakur MP Candidate of Congress from Mandi for lok sabha elections 2019

रजनी पाटिल ने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जुट जाएं। उन्होंने कौल सिंह पर विश्वास जताया कि इस बार मंडी से लोकसभा सीट पक्की करवाएं। मुकेश अग्निहोत्री और सुक्खू ने कहा कि चाहे कौल सिंह चुनाव लड़ें या न लड़ें, लेकिन वे कार्यकर्ताओं का पूरा मार्गदर्शन करेंगे।

मंडी में कांग्रेस का सूखा खत्म करने में कौल सिंह की भूमिका अहम होगी। अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश में जितनी भी नियुक्तियां की हैं और जिन्हें जो भी जिम्मेदारी दी है, वह सोच समझकर ही दी गई हैं। पूर्व सीपीएस सोहन लाल, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पवन ठाकुर आदि ने भी कौल सिंह के कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed