फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kaul Singh Thakur can be a congress party candidate in parliamentary elections

इस संसदीय सीट से कौल सिंह पर दांव खेल सकती है कांग्रेस, प्रभारी ने दिए संकेत

Wed, 11 Jul 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 11 Jul 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
 Kaul Singh Thakur can be a congress party candidate in parliamentary elections

इस संसदीय सीट से कांग्रेस कौल सिंह पर दांव खेल सकती है।  पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की गैरमौजूदगी में मंगलवार को भ्यूली में हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संसदीय चुनाव में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर को पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने के साफ संकेत दिए।

विज्ञापन


एकजुटता पर जोर देते हुए सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंच से पूर्व मंत्री कौल सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


सभी प्रमुख नेताओं ने मंच से पूर्व मंत्री की तारीफों के पुल बांधे। इन नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री रहते कौल सिंह ने प्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाएं स्वीकृत करवाईं। प्रदेश में तीन मेडिकल कॉलेज खुलना इनके प्रयासों से ही हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सीट पक्की करने में जुट जाएं: पाटिल

 Kaul Singh Thakur can be a congress party candidate in parliamentary elections

प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर यहां से सीट पक्की करने में जुट जाएं। उन्होंने कौल सिंह पर विश्वास जताया कि इस बार मंडी से लोकसभा सीट पक्की करवाएं।

मुकेश अग्निहोत्री और सुक्खू ने भी कई बार कौल सिंह का नाम लेकर कहा कि चाहे कौल सिंह चुनाव लड़ें या न लड़ें, लेकिन वे इस चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का पूरा मार्गदर्शन करेंगे। मंडी में कांग्रेस का सूखा खत्म करने में कौल सिंह की भूमिका अहम होगी।

अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश में जितनी भी नियुक्तियां की हैं और जिनको जो भी जिम्मेदारी दी है वह सोच समझकर ही दी गई हैं। पूर्व सीपीएस सोहन लाल, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पवन ठाकुर आदि ने भी कौल सिंह के कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed