{"_id":"02639dca0a037180a9a6f037a970751d","slug":"kaul-singh-meeting-with-governor-urmila-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौटते ही राज्यपाल से क्यों मिले कौल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लौटते ही राज्यपाल से क्यों मिले कौल?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 27 Aug 2014 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली वापसी के तत्काल बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद राज्यपाल उर्मिला सिंह से मिले। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली प्रवास के दौरान वह कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, अंबिका सोनी सहित आधा दर्जन केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर चुके थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने निजी कार्य से दिल्ली रवाना हुए थे।
विज्ञापन
उससे ठीक पहले प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिल्ली रवाना हो गए थे। उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी, प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल, मोती लाल बोरा सहित कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
इस दौरान कौल सिंह ठाकुर ने प्रदेश की राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की। दिल्ली से वापसी के तत्काल बाद बुधवार को वह सीधे राज्यपाल उर्मिला सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कौल सिंह ने राज्यपाल से चाय के प्याला के साथ प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।
कौल सिंह ठाकुर की इन मुलाकातों के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि बुधवार को दोपहर बाद मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं और राज्यपाल उर्मिला सिंह से महज एक अनौपचारिक मुलाकात थी। इसका कोई दूसरा अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।