फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kasuraj the devta of Ribba village saluted the national flag on Republic Day 2023

Kinnaur News: गणतंत्र दिवस पर रिब्बा गांव के देवता कासुराज ने दी तिरंगे को सलामी

Thu, 26 Jan 2023 03:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Jan 2023 03:30 PM IST
सार

जनजातीय जिला किन्नौर के रिब्बा गांव के देवता कासुराज ने गणतंत्र दिवस के दिन ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। देवता कासुराज के साथ ग्रामीण वर्षों से इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं।

विज्ञापन
Kasuraj the devta of Ribba village saluted the national flag on Republic Day 2023
रिब्बा गांव के देवता कासुराज ने दी तिरंगे को सलामी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के रिब्बा गांव के देवता कासुराज ने गणतंत्र दिवस के दिन ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। देवता कासुराज के साथ ग्रामीण वर्षों से इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार रिब्बा गांव के देवता एकमात्र जिले में ऐसे देवता हैं जो गणतंत्र दिवस के दिन देश की शान तिरंगा झंडा को सलामी देते हैं। इस दिन गांव के सभी लोग जिसमें बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, युवा सब इकट्ठे होकर वाद्ययंत्रों के साथ तिरंगा झंडा को फहराते हुए गांव की परिक्रमा करते हैं।

विज्ञापन


अंत में मंदिर पहुंचकर सम्मान के साथ स्थानीय देवता, पंचायत प्रधान और ग्रामीणों सहित सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान में भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद तिरंगे को सलामी देते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार चाहे जनवरी माह में कितनी ही बर्फ या मौसम खराब हो वे लोग भी देवता के साथ इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते आ रहे हैं। देवता कासुराज का मुख्य उद्देश्य आधुनिक युग में लोगों में राष्ट्र के प्रति देशभक्ति जगाए रखना है। वे उन्हें याद दिलाते रहते हैं कि चाहे मनुष्य अपने जीवन में कितना भी व्यस्त क्यों न हो सबके लिए राष्ट्र धर्म सबसे ऊपर ही होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed