फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kashmiri students liked the HPU, said - desire to study here

कश्मीर के विद्यार्थियों को भाया एचपीयू शिमला, बोले- यहां पढ़ने का है मन

Tue, 18 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Feb 2020 05:00 AM IST
सार

कश्मीर के विद्यार्थियों को एचपीयू का कैंपस खासा पसंद आया है। कॉलेज के इन विद्यार्थियों ने यहां पढ़ने की इच्छा भी जताई है।

विज्ञापन
Kashmiri students liked the HPU, said - desire to study here
एचपीयू में कश्मीरी विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के विद्यार्थियों ने एचपीयू शिमला में प्रवेश से संबंधित हर जानकारी हासिल की। छात्रों ने विवि के माहौल की तारीफ की और कहा कि कश्मीर और एचपीयू का माहौल एक जैसा है। यहां के लोग भी एक जैसे हैं। इसलिए उनकी इच्छा है कि वे यहां पढ़ाई करें। भारत सरकार की सद्भावना योजना में कश्मीर के 40 कॉलेज विद्यार्थियों ने विवि कैंपस शिमला का दौरा किया।

विज्ञापन


सेना के मेजर सुरजीत सिंह की अगुवाई में विवि पहुंचे इन विद्यार्थियों ने विवि के हर विभाग में जाकर वहां दी जा रही सुविधाओं और विभागों में चल रही शोध गतिविधियों के साथ ही पुस्तकालय भवन, कुलपति कार्यालय, प्रशासनिक भवन आदि का दौरा किया। यहां हर विभाग में चल रहे कोर्स से संबंधित जानकारी जुटाई और अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन


विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलजीत सिंह के कार्यालय में इन छात्र छात्राओं के साथ करीब डेढ़ घंटे का इंटरेक्शन सेशन हुआ, जिसमें इन विद्यार्थियों ने विवि को पसंद किया और यहां पढ़ाई करने की इच्छा जताई। प्रो. कमलजीत सिंह ने उनको बताया कि विवि में प्रवेश की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी, जो पूरी तरह से ऑनलाइन है। इसमें कश्मीरी छात्रों के लिए दिए जाने वाले आरक्षण के अलावा पात्रता शर्ताें के बारे में भी बताया। फीस सहित तमाम सवालों के जवाब भी दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed