फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   karwa chauth 2021: man died in chamba himachal pradesh

चंबा: करवा चौथ के दिन मिट गया सुहाग, रास्ते में मृत पड़ा मिला बंटू

Sun, 24 Oct 2021 07:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Oct 2021 07:38 PM IST
सार

बंटू दिहाड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। करवा चौथ व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना कर रही संतोष देवी के पैरों तले से उस समय जमीन खिसक गई जब उसे पति की मौत की खबर मिली।

विज्ञापन
karwa chauth 2021: man died in chamba himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवा चौथ के दिन ग्राम पंचायत मेल का एक व्यक्ति रास्ते में मृत पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मेल के गांव तेईया का निवासी बंटू कुमार पुत्र धर्मों कुमार दिहाड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

विज्ञापन


शनिवार को दिहाड़ी लगाकर घर लौट रहा था। लेकिन, देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को ग्रामीणों ने बंटू का शव गांव को जाने वाले रास्ते पर पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। करवा चौथ व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना कर रही संतोष देवी के पैरों तले से उस समय जमीन खिसक गई जब उसे पति की मौत की खबर मिली। सुबह से भूखी-प्यासी संतोष को सफेद कफन में लिपटे अपने पति के दर्शन करने पड़े। ग्राम पंचायत मेल के प्रधान प्रकाश चंद ने बताया कि महज कुछ माह पूर्व ही संतोष और बंटू कुमार की शादी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed