फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Karishma pass NTA UGC NET JRF exam in Hindi subject

उपलब्धि: मां चलाती हैं ढाबा, करिश्मा ने दो बार पास किया नेट, अब जेआरएफ

Sun, 16 Apr 2023 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Apr 2023 06:36 PM IST
सार

करिश्मा की मां गत्ताधार बाजार में ढाबा चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रही हैं।

विज्ञापन
Karishma pass NTA UGC NET JRF exam in Hindi subject
करिश्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

गिरिपार क्षेत्र की गत्ताधार की रहने वाली करिश्मा ने यूजीसी-नेट जेआरएफ पास किया है। करिश्मा ने 99.09 परसेंटाइल अंकों के साथ हिंदी विषय में जूनियर रिसर्च फैलोशिप की परीक्षा पास की है। करिश्मा जब सातवीं कक्षा में थी, उसी दौरान सिर से पिता का साया उठ गया था। मां मथुरा देवी के कंधों पर दो बेटों सहित एक बेटी के पालन पोषण का जिम्मा आ गया। करिश्मा भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं। करिश्मा की मां गत्ताधार बाजार में ढाबा चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रही हैं।

विज्ञापन


करिश्मा की दसवीं तक की पढ़ाई गांव के ही स्कूल से हुई। पढ़ाई के साथ-साथ मां का भी काम में हाथ बंटाती रहीं। करिश्मा ने डॉ वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से हिंदी में एमए की डिग्री भी प्राप्त की। एमए की डिग्री के दौरान ही करिश्मा ने दो बार नेट पास कर दिया था। अब करिश्मा ने जेआरएफ की परीक्षा को पास कर लिया है। करिश्मा ने सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिजनों को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed