फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kargil Vijay Diwas Silver Jubilee Festival in Shimla

Shimla: शिमला में कारगिल विजय दिवस रजत जयंती महोत्सव, हथियारों की प्रदर्शनी, वीरों की शौर्य गाथा को किया याद

Thu, 25 Jul 2024 02:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jul 2024 02:16 PM IST
सार

कारगिल विजय दिवस पर वीर सपूतों की गाथाओं को दर्शाती  रिज मैदान पर सेना की ओर से लगाई प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बनी है। इसमें कारगिल युद्ध के दौरान इस्तेमाल हथियारों को भी प्रदर्शित किया गया है। 

विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas Silver Jubilee Festival in Shimla
शिमला में कारगिल विजय दिवस रजत जयंती महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कारगिल विजय की रजत जयंती के उपलक्ष्य पर गुरुवार को ऐतिहासिक रिज मैदान पर सेना के आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। कारगिल विजय दिवस महोत्सव में पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान सेना के बैंड का प्रदर्शन भी किया गया। सेना के जवानों ने सांस्कृतिक और देश भक्ति संगीत पर  प्रस्तुति दी। शाम को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 7:00 बजे तक महोत्सव चलेगा। कारगिल के शहीदों की चित्र प्रदर्शनी लगाकर सेना ने कारगिल युद्ध में दुश्मन से मुक्त कराने वाले वीरों की शौर्य गाथाओं को याद किया गया।

विज्ञापन


 कारगिल विजय दिवस पर वीर सपूतों की गाथाओं को दर्शाती  रिज मैदान पर सेना की ओर से लगाई प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बनी है। इसमें कारगिल युद्ध के दौरान इस्तेमाल हथियारों को भी प्रदर्शित किया गया है।  सेना पाइप बैंड प्रदर्शन और सिम्फनी बैंड की शानदार प्रस्तुति भी हुई। सेना प्रशिक्षण कमान मुख्यालय (आरट्रैक) की ओर से रिज मैदान पर कारगिल विजय दिवस रजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन



कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के उपलक्ष्य में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कारगिल युद्ध 3 मई,1999 को भारत के जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में शुरू हुआ था। 26 जुलाई 1999 को भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के साथ समाप्त हुआ। सेना प्रशिक्षण कमान भारतीय सैनिकों की अदम्य बहादुरी और साहस को दिखाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। कारगिल युद्ध में हिमाचल प्रदेश के 52 जवानों ने देश की सरहद की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। इसमें जिला शिमला के भी चार जवान वीरगति प्राप्त हुए थे। 26 जुलाई को जिला प्रशासन की ओर से इन परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed