Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kargil Vijay Diwas: Now the names of martyrs will be inscribed on the pillars of Jade Black Granite in Dharams

करगिल विजय दिवस: धर्मशाला में अब जेड ब्लैक ग्रेनाइट के स्तंभों पर अंकित होंगे शहीदों के नाम

Tue, 26 Jul 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Jul 2022 05:00 AM IST
सार

शहीद स्मारक धर्मशाला का करीब 55 लाख रुपये से जीर्णोद्धार होगा। शहीद स्मारक में ब्लैक कोटा स्टोन से बनाए स्तंभों पर अंकित शहीदों के नामों को अब जेड ब्लैक ग्रेनाइट पर लिखा जाएगा। 

विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas: Now the names of martyrs will be inscribed on the pillars of Jade Black Granite in Dharams
शहीद स्मारक धर्मशाला - फोटो : संवाद

विस्तार

देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में बनाए गए राज्य शहीद स्मारक धर्मशाला का रंग-रूप बदलेगा। पुराने स्तंभों को हटाकर नए जेड ब्लैक ग्रेनाइट के स्तंभों पर हिमाचल के शहीदों के नाम लिखे जाएंगे। इसके अलावा शहीद स्मारक परिसर में लगे लाल पत्थरों, फुटपाथ और रास्तों को भी नया रूप दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार शहीद स्मारक धर्मशाला का करीब 55 लाख रुपये से जीर्णोद्धार होगा। शहीद स्मारक में ब्लैक कोटा स्टोन से बनाए स्तंभों पर अंकित शहीदों के नामों को अब जेड ब्लैक ग्रेनाइट पर लिखा जाएगा। कंप्यूटराइज तरीके से लिखे जाने वाले नाम जहां आकर्षण का केंद्र होंगे, वहीं इन्हें आसानी से पढ़ा जा सकेगा। स्मारक के तरफ सात नए स्तंभ और तैयार किए जाएंगे, जिसमें पर शहीदों के नामों को अंकित किया जाएगा।  लोक निर्माण विभाग 15 अगस्त से पहले इसका काम शुरू करेगा। तीन महीनों में इसे कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है। शहीद स्मारक धर्मशाला 16 दिसंबर को विजय दिवस पर नए रूप में दिखेगा। 

विज्ञापन


एक बटन से जलेगी विजय ज्योति
शहीद स्मारक धर्मशाला में पुरानी विजय ज्योति की जगह नई ज्योति स्थापित की जाएगी। यह एक बटन दबाते ही जल पड़ेगी। इसे जलाने के लिए गैस और बिजली का प्रयोग किया जाएगा। वहीं श्रद्धांजलि देने के लिए स्थापित की गई द फॉलन सोल्जर को भी पुन: बनाया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार का टेंडर हो गया है। अगले सप्ताह टेंडर अवार्ड कर काम शुरू कर दिया जाएगा। अब पुराने स्तंभों की जगह जेड ब्लैक ग्रेनाइट को लगाया जाएगा। -धर्मेंद्र सिंह, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग उपमंडल धर्मशाला-एक 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग को शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार की राशि दे दी है। जल्द इसका काम शुरू हो जाएगा। जीर्णोद्धार कार्य के दौरान पर्यटकों के लिए शहीद स्मारक खुला रहेगा। वही हिस्सा बंद होगा, जहां काम चल रहा होगा। -कर्नल केकेएस डडवाल, अध्यक्ष राज्य शहीद स्मारक समिति 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed