फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kargil Diwas: CM Jairam said that decision will be taken on the proposal to build a martyr memorial in Hamirpu

Kargil Diwas: सीएम जयराम ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद पार्क निर्माण के लिए 70 लाख रुपये की घोषणा

Tue, 26 Jul 2022 05:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Jul 2022 05:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के टाउन हॉल में आयोजित राज्यस्तरीय कारगिल विजय दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों, शहीदों की विधवाओं और परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया। 

विज्ञापन
Kargil Diwas: CM Jairam said that decision will be taken on the proposal to build a martyr memorial in Hamirpu
सीएम जयराम ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को हमीरपुर स्थित शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के टाउन हॉल में आयोजित राज्यस्तरीय कारगिल विजय दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों, शहीदों की विधवाओं और परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया। कारगिल युद्ध पर आधारित एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठियों और पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय चोटियों में घुसपैठ करने के बाद भारतीय सैनिकों ने उन्हें खदेड़ने के लिए 8 मई से ऑपरेशन विजय की शुरुआत की थी। कारगिल युद्ध के दौरान 527 शहीद भारतीय सैनिकों में से 52 हिमाचल प्रदेश से संबंधित थे और चार परमवीर चक्र विजेताओं में से दो हिमाचल के वीरों को प्राप्त हुए थे। हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश ने देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि होने का गौरव भी हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में सुरक्षित है। मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत के वीर सैनिकों ने संदेश दिया कि आतंकवाद हरगिज स्वीकार्य नहीं होगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


चुनाव के नजदीक लोगों का लगा रहता है पार्टी में आना-जाना : जयराम
पूर्व मंत्री खीमी राम के पार्टी छोड़ने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं तो लोगों का पार्टी से आना-जाना लगा रहता है। चुनावी मौसम में यह सारी चीजें होती हैं। यह नई बात नहीं, यह क्रम चुनाव के समीप सदैव होता है। आने वाले समय में और भी चीजें देखने को मिलेंगी। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन बहुत मजबूत है। हिमाचल में भाजपा का मिशन रिपीट होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान 20 से 22 वर्ष की उम्र के जवान सबसे अधिक शहीद हुए थे। सेना में युवाओं की आवश्यकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार सेना में अग्निपथ योजना को लेकर आई है। सेना से सेवानिवृत्त होने वाले सभी अग्निवीरों को राज्य सरकार सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा की प्रतिमा के समीप भव्य शहीद पार्क के निर्माण के लिए 70 लाख प्रदान करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन से सूचना मिली है कि शहीद स्मारक का आकलन प्रस्ताव शिमला भेजा हुआ है। इसका पता लगाकर शीघ्र उचित निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत डिडवीं टिक्कर में जल शक्ति विभाग का नया उपमंडल खोलने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन





बीजेपी के झंडे लगाने पर कर्नल एसएस राणा ने किया विरोध
शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा चौक पर  बीजेपी के झंडे लगाने पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे कर्नल एसएस राणा ने विरोध जताया। उन्होंने उपायुक्त हमीरपुर को फोन कर तुरंत राजनीतिक पार्टी के झंडे हटाने के लिए कहा।  कहा कि शहीदों के नाम पर  राजनीति न की जाए। कारगिल विजय दिवस पर कर्नल सरवन सिंह राणा श्रद्धांजलि देने सुजानपुर से हमीरपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा, देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शूरवीरों के लिए हिंदोस्तान राजनीतिक पार्टी से उपर है। 



धर्मशाला के शहीद स्मारक में कार्यक्रम आयोजित
इसी तरह धर्मशाला के शहीद स्मारक में कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें धर्मशाला स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर केवीपीएस संबियाल में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । इस दौरान विधायक विशाल नेहरिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल सहित स्थानीय लोगों और पूर्व सैनिकों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed