{"_id":"6943da1d034ab53ad10dbebb","slug":"karan-nanda-said-under-the-leadership-of-nitin-naveen-the-bjp-organization-will-become-even-stronger-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: कर्ण नंदा बोले- नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: कर्ण नंदा बोले- नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा
Thu, 18 Dec 2025 05:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Dec 2025 05:45 PM IST
सार
कर्ण नंदा ने कहा कि नितिन नबीन का समृद्ध संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशल नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शी सोच भारतीय जनता पार्टी को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाएगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने वीरवार को नई दिल्ली में नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की। कर्ण नंदा ने कहा कि नितिन नबीन का समृद्ध संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशल नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शी सोच भारतीय जनता पार्टी को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाएगी। उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठन जन-जन तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा तथा पार्टी का कार्य-तंत्र अधिक अनुशासित, समन्वित और परिणामोन्मुख बनेगा।
विज्ञापन
कर्ण नंदा ने कहा कि विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम बीस वर्ष पुराने मनरेगा का एक ऐतिहासिक और संरचनात्मक पुनर्गठन है। केंद्र सरकार ने 2047 के लक्ष्य के अनुरूप ग्रामीण भारत के लिए एक आधुनिक, पारदर्शी एवं परिणाम-आधारित वैधानिक ढांचा स्थापित किया है। इस अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों के इच्छुक वयस्क सदस्यों को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जाएगी, जो मनरेगा के तहत मिलने वाले 100 दिनों की सीमा से एक बड़ा और प्रभावी सुधार है।
विज्ञापन