फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kanungo Killed in Bike Accident at Mandi.

बस से ओवरटेक करते वक्त हादसा, कानूनगो की मौत, बेटा घायल

Sat, 10 Sep 2016 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट(मंडी) Updated Sat, 10 Sep 2016 08:25 AM IST
विज्ञापन
Kanungo Killed in Bike Accident at Mandi.
हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

कानूनगो पिता को ड्यूटी पर छोड़ने जा रहे बेटे की बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बेटे की तो जान बच गई लेकिन पिता की मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के जिला मंडी में हुआ है।

विज्ञापन


यहां नेशनल हाइवे 70 जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर सड़क पर पाड़च्छु के समीप बस को ओवरटेक करते वक्त एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। जबकि, बाइक पर पीछे बैठे पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार निशांत (22) पुत्र ज्ञान चंद अपने पिता को ड्यूटी पर छोड़ने रखोह जा रहा था। निशांत के पिता बतौर कानूनगो रखोह में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाड़च्छु के समीप निशांत ने चड़ीगढ़ की ओर जा रही एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में निशांत की टांग टूट गई। वहीं, पिता कानूनगो ज्ञान चंद को सिर पर गंभीर चोटें आईं।

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, मगर नहीं बची कानूनगो की जान

Kanungo Killed in Bike Accident at Mandi.

स्थानीय लोगों ने घायल पिता, पुत्र को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ज्ञान चंद (56) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, निशांत को प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सरकाघाट सुरेश जसवाल, तहसीलदार पवन शर्मा, राजस्व विभाग के कई कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल और नायब तहसीलदार टिहरा पवन कुमार ने मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये और घायल युवक को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।

उधर, संयुक्त पटवार कानूनगो संघ सरकाघाट और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मंडी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed