फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kanta Chauhan stood first in musical chair and Sanjay stood first in score race.

Shimla News: म्यूजिकल चेयर में कांता चौहान और स्कूर रेस में संजय रहे प्रथम

Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kanta Chauhan stood first in musical chair and Sanjay stood first in score race.
सीपीआरआई बैम्लोई में दिवाली मेले का आयोजन
विज्ञापन

दौड़ स्पर्धा में वान्या, लेमन रेस में अर्पण और बाधा दौड़ में पुष्पेंद्र जीते
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) बैम्लोई में मंगलवार को आयोजित दिवाली मेले में संस्थान के कर्मचारियों और उनके परिजनों ने खूब लुत्फ उठाया।
सीपीआरआई कर्मचारी कल्याण संगठन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नीलम सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सीपीआरआई कर्मचारी कल्याण संगठन के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, सचिव सचिन कंवर, सदस्य नरेश कुमार शर्मा, पदम चंद और धर्मेंद्र वर्मा सहित अन्य सदस्यों के सहयोग से आयोजित दिवाली मेले में म्यूजिकल चेयर में कांता चौहान ने पहला और निधि गुप्ता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्लो स्कूटर रेस में संजय पहले, पंकज दूसरे और डाॅ. कैलाश नागा तीसरे स्थान पर रहे। 4 से 6 वर्ष आयु वर्ग बच्चों के लिए दौड़ स्पर्धा में वान्या पहले, अनन्या दूसरे और आन्या तीसरे स्थान पर रही। लेमन रेस में अर्पण पहले, ईशिता दूसरे और यानिश तीसरे स्थान पर रहे। बाधा दौड़ में पुष्पेंद्र पहले, अंबिका दूसरे और अंशुल तीसरे स्थान पर रहे। रस्साकशी के पुरुष वर्ग में कपिल, कुलदीप, यशवीर, राकेश, इंद्रजीत और अनिकेत की टीम पहले और शुभम, शौर्य, मनीष, करण, ध्रुविल और रमेश की टीम दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में पूनम, वनीता, सुनीता, आशा, किरण, नेहांजलि की टीम पहले और मीना, रितु, रेखा, निधि, रेणू और पुष्पा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दिवाली मेले में घरेलू और मेकअप के आर्गेनिक-बायो उत्पादों के अलावा नमकीन, जलेबी, पकौड़ा, चाट-पापड़ी, पानी पूरी, कड़ी-चावल, राजमाह-चावल, चाऊमिन, समोसा-चना, टिक्की-चना के स्टॉल लगाए थे। दिवाली मेले में 50 फीसदी छूट पर गिफ्ट आइटम भी उपलब्ध करवाए गए। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एसोसिएशन की ओर से पुरस्कृत किया। संस्थान के निदेशक और कर्मचारी कल्याण संगठन के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने दिवाली मेले में भाग लेने वाली कर्मचारियों के परिजनों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article