फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kanijo begum wiil participate in cross country in america.

किसान की बेटी का कमाल, अब अमेरिका में दिखाएगी दम

Thu, 04 Feb 2016 09:09 AM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
kanijo begum wiil participate in cross country in america.

हिमाचल के चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्र चुराह की किसान की बेटी अमेरिका में भारत की चुनौती पेश करेंगी। किसान की बेटी कनीजो बेगम का चयन अमेरिका में होने जा रही एथलेटिक्स गेम्स के लिए हुआ है। पुणे में हुई नेशनल एथलेटिक्स मीट में कनीजो ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत की टीम में स्थान पक्का किया। मौजूदा समय में कनीजो साई हॉस्टल धर्मशाला में एथलेटिक्स की ट्रेनिंग ले रही हैं।

विज्ञापन


विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद दुर्गम क्षेत्र की बेटी की सफलता से पिता मेहरदीन फूले नहीं समां रहे। गांव कुंआरी डाकघर झज्जाकोठी की कनीजो बेगम ने दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई झज्जाकोठी स्कूल से की है। कनीजो ने दो बार राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स में भाग लिया। इसके बाद उनका चयन साई हॉस्टल धर्मशाला के लिए हुआ है।
विज्ञापन

पुणे में नेशनल एथलेटिक्स मीट में जीता सिल्वर मेडल

kanijo begum wiil participate in cross country in america.

पुणे में हुई नेशनल एथलेटिक्स मीट के दौरान कनीजो ने क्रॉस कंट्री रेस में सिल्वर मेडल हासिल किया। अब उनका 28 फरवरी को अमेरिका में होने वाली इंटरनेशनल एथलेटिक्स गेम्स के लिए हुआ है। कनीजो गरीब परिवार से संबंध रखती है। पिता खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। कनीजो जल्द ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका रवाना हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कनीजो को दी बधाई-
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने युवा एथलीट कनीजो बेगम को अमेरिका में होने वाली क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में चयन के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कनीजो बेगम ने हिमाचल के नाम बड़ी उपलब्धि जोड़ी है। उन्होंने कनीजो बेगम को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed