{"_id":"60f6d28e8ebc3e6d5c49e9f7","slug":"kangra-young-man-committed-suicide-by-doing-facebook-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: फेसबुक लाइव कर फंदे पर झूल गया कांगड़ा का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: फेसबुक लाइव कर फंदे पर झूल गया कांगड़ा का युवक
Tue, 20 Jul 2021 07:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लंबागांव (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, लंबागांव (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Jul 2021 07:12 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार जब युवक फेसबुक लाइव कर आत्महत्या कर रहा था तो उसे उसकी मौसी के लड़के ने देख लिया और मैसेज करके उसे ऐसा न करने को कहा। मौसी के लड़के ने इसकी सूचना लंबागांव से थोड़ी दूर रह रही अपनी दूसरी मौसी को दी।
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की(सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र में एक युवक ने फेसबुक लाइव कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस दौरान फेसबुक लाइव पर फंदा लगाता देख परिवार वालों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
जब ऋषभ कुमार (19) ने लंबागांव में अपने घर पर आत्महत्या की, उस समय घर पर कोई नहीं था। युवक की एक बहन और मां है, जो बद्दी में रहती हैं। युवक की मां बद्दी में नौकरी करती है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि युवक के पिता भी आत्महत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन
युवक भी पहले अपनी मां के साथ बद्दी में रहता था, लेकिन कुछ माह से वह बद्दी घर आ गया था। पुलिस के अनुसार जब युवक फेसबुक लाइव कर आत्महत्या कर रहा था तो उसे उसकी मौसी के लड़के ने देख लिया और मैसेज करके उसे ऐसा न करने को कहा। मौसी के लड़के ने इसकी सूचना लंबागांव से थोड़ी दूर रह रही अपनी दूसरी मौसी को दी।
विज्ञापन
मौसी ने इसकी सूचना मृतक के चाचा-ताया को दी। जब मृतक के चाचा-ताया युवक को कमरे मे देखने पहुंचे तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। जब उन्होंने युवक के कमरे के बाहर से देखा तो युवक पंखे से लटका हुआ था।
बाद में कमरे की कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला और युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। युवक ने आत्महत्या क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। उधर, थाना प्रभारी केसर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।