फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra: The couple returning from the wedding ceremony died in a road accident

कांगड़ा: शादी समारोह से लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत

Sat, 24 Apr 2021 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Apr 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Kangra: The couple returning from the wedding ceremony died in a road accident
नूरपुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिले के नूरपुर के तहत जौंटा के निकट एक मारुति कार व सेना की जिप्सी में टक्कर हो गई। इस हादसे में में कार में सवार पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल बच्चे का नूरपुर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार चालक इंदौरा में किसी शादी समारोह में भाग लेकर वापस घर मस्तगढ़ की तरह जा रहे थे। सेना की जिप्सी कोटला की तरफ से आ रही थी। कार चालक की ओर से ओवरटेक करने से कार व सेना की जिप्सी में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार सतविंदर सिंह (40) निवासी गांव मस्तगढ़, तहसील जवाली और उनकी पत्नी चंपा देवी (38) की मौत हो गई। सतविंदर सिंह और चंपा देवी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से तीन घायलों रानी देवी (50), स्नेहलता (43) निवासी गांव भलाड़ तहसील जवाली और गुरलीन कौर (16) गांव मस्तगढ़ तहसील जवाली को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। घायल दस वर्षीय यशप्रीत निवासी गांव मस्तगढ़ को नूरपुर सिविल अस्पताल में रखा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही नूरपुर पुलिस की टीम व सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच में जुट गए हैं। थाना प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed