{"_id":"663a3f66d9ac69238a05a9ff","slug":"kangra-news-train-will-run-from-nurpur-to-paprola-soon-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नूरपुर से पपरोला तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन, एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नूरपुर से पपरोला तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन, एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन का ट्रायल
Tue, 07 May 2024 08:19 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलेर, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलेर, कांगड़ा
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 07 May 2024 08:19 PM IST
सार
पठानकोट-जोगिंदरनगर रेलवे ट्रैक पर नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला तक लोगों को जल्द ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है। मंगलवार को नूरपुर रोड से एक्सिडेंट रिलीफ ट्रेन ट्रायल के तौर पर चली।
विज्ञापन
पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पठानकोट-जोगिंदरनगर रेलवे ट्रैक पर नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला तक जल्द ट्रेन जल्द चलेगी। इसकी कवायद अंतिम चरण में है। मंगलवार को नूरपुर रोड से एक्सिडेंट रिलीफ ट्रेन ट्रायल के तौर पर चली। एआरटी सुबह करीब पौने दस बजे नूरपुर रोड से चली। ट्रेन ज्वालामुखी रोड तक गई। जितने डिब्बे पैसेंजर ट्रेन में होते हैं, उतने डिब्बों के साथ एआरटी ट्रैक पर दौड़ी।
विज्ञापन
इसके बाद खाली डिब्बों के साथ ट्रेन से अंतिम ट्रायल होगा। ट्रायल के बाद नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला और बैजनाथ-पपरोला से नूरपुर रोड ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिलेगी। पठानकोट-जोगिंदरनगर रेलवे ट्रैक पर 26 अप्रैल को नूरपुर रोड से कोपड़लाहड़ तक रेल इंजन से ट्रायल किया गया था। पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल ट्रैक पर जोगिंद्रनगर से कोपड़लाहड़ तक ट्रैक पहले ही क्लियर है और ट्रेन दौड़ रही है। नूरपुर रोड से कोपड़लाहड़ तक ट्रेन बंद है।
विज्ञापन
डिब्बों के साथ अंतिम ट्रायल सफल होने के बाद रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद आलाधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला तक ट्रेन शुरू हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार 11 मई से नियमित ट्रेन शुरू हो सकती है।
विज्ञापन