{"_id":"66a0df2da505e9e19301a73d","slug":"kangra-news-state-level-janmashtami-festival-will-start-with-shobha-yatra-on-26th-august-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janmashtami Mahotsava: 26 अगस्त को शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami Mahotsava: 26 अगस्त को शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव
Wed, 24 Jul 2024 04:32 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:32 PM IST
सार
नूरपुर में राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ 26 अगस्त को चौगान ग्राउंड से भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा।
विज्ञापन
मिनी सचिवालय में एसडीएम गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर में मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा को लेकर मिनी सचिवालय में एसडीएम गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम गुरसिमर सिंह ने बताया कि 26 तथा 27 अगस्त को आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ 26 अगस्त को चौगान ग्राउंड से भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तहसीलदार राधिका सैनी को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है और सभी विभागों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। आगामी माह में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ प्रबंधों की पुनः समीक्षा करने के पश्चात तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि महोत्सव के दौरान स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा मेडिकल शिविर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए उन्हें सौंपे गए दायित्व सहित अन्य सभी जरूरी प्रबन्धों को आपसी सहयोग और समन्वय के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार राधिका सैनी,नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा, श्री बृजराज स्वामी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष देविंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन