{"_id":"656b54239c81ef8e3a0d51d9","slug":"kangra-news-nagrota-bagwan-s-riddhi-patrawal-became-civil-judge-achieved-the-position-on-the-basis-of-self-s-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नगरोटा बगवां की ऋद्धि पत्रवाल बनीं सिविल जज, सेल्फ स्टडी के दम पर पाया मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नगरोटा बगवां की ऋद्धि पत्रवाल बनीं सिविल जज, सेल्फ स्टडी के दम पर पाया मुकाम
Sat, 02 Dec 2023 09:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Dec 2023 09:29 PM IST
सार
कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत 53 मील की ऋद्धि पत्रवाल सिविल जज बन गई हैं। ऋद्धि ने मुकाम सेल्फ स्टडी के दम पर पाया है।
विज्ञापन
ऋद्धि पत्रवाल
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत 53 मील की ऋद्धि पत्रवाल सिविल जज बन गई हैं। ऋद्धि ने मुकाम सेल्फ स्टडी के दम पर पाया है। पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी करने के बाद ऋद्धि ने अपना पूरा फोकस ज्यूडिशियल सर्विस पर रखा। शुक्रवार को निकले परिणाम में ऋद्धि ने प्रदेशभर में आठवां स्थान हासिल किया। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता, बड़ी बहन व परिजनों को दिया। ऋद्धि ने लॉ की पढ़ाई करने से पहले लॉरिएट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी से बी-फार्मा करने के बाद जुइट वाकनाघाट से एम-फार्मा की डिग्री हासिल की थी।
विज्ञापन
उसके बाद एलएलबी करने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी गईं। कुछ समय अनिल खन्ना अकेडमी ऑफ लॉ से कोचिंग ली, लेकिन कोरोना के चलते सेल्फ स्टडी करनी पड़ी। इसके बाद न्यायिक परीक्षा में शामिल होकर सिविल जज की परीक्षा में सफलता हासिल की। ऋद्धि की बड़ी बहन रीतिका पत्रवाल भी वर्तमान में कांगड़ा में ही अतिरिक्त जिला न्यायवादी के पद पर तैनात हैं। उनके पिता अक्षय पत्रवाल उपनिदेशक नियोजन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। ऋद्धि की माता रणजीत पत्रवाल स्कूल प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुई हैं।
विज्ञापन