{"_id":"63a6b6cd7ac1b33b71008269","slug":"kangra-news-bjp-workers-protest-in-jaswan-pragpur-against-cm-sukhvinder-singh-sukhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरयां दी सुनदा नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरयां दी सुनदा नी
Sat, 24 Dec 2022 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रक्कड़/संसारपुर टैरस/ देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रक्कड़/संसारपुर टैरस/ देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:30 PM IST
सार
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और संबंधित तहसीलदारों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
जसवां परागपुर में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोटला बेहड़ और रक्कड़ में दो एसडीएम कार्यालय बंद करने के विरोध में ‘सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरयां दी सुनदा नी’ के नारे लगाए। जसवां परागपुर भाजपा ने शनिवार को जसवां और रक्कड़ में जन आक्रोश रैली निकाली। इसकी अगुवाई पूर्व उद्योग मंत्री तथा वर्तमान भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने की।
विज्ञापन
रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और संबंधित तहसीलदारों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां परागपुर के इतिहास में कांग्रेस का यह कार्यकाल काले अध्याय के रूप में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की ओर से लोगों की मांग को मद्देनजर रखते हुए जसवां परागपुर में दो एसडीएम कार्यालय स्वीकृत कर खोले गए थे।
विज्ञापन
ये कार्यालय यहां की जनता की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने के लिए खोले थे। लेकिन नई सरकार विकास कार्य करवाने के बजाय पहले दिन से ही जनविरोधी निर्णय लेकर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णयों के विरुद्ध सड़क से लेकर कोर्ट तक की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन