{"_id":"6698f7d9babba1032c069771","slug":"kangra-news-bike-rider-sanjeev-kumar-died-in-a-road-accident-2024-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, ऐसे पेश आया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, ऐसे पेश आया हादसा
Thu, 18 Jul 2024 04:39 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला (कांगड़ा)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:39 PM IST
सार
कांगड़ा में एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अब दुर्घटना बस के साथ टक्कर के कारण हुई या नहीं इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टि में बस की बाइक के साथ टक्कर नहीं हुई है, लेकिन फिर भी मामले की सत्यता जानने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकटवर्ती गांव बिलासपुर में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक संजीव कुमार 36 सुभाष कुमार निवासी सकरी गुलेर की ओर अपने मोटरसाइकिल पर आ रहा था बिलासपुर के समीप हरिपुर से नगरोटा सूरियां की तरफ आ रही बस को देखकर बाइक चालक घबरा गया और हड़बड़ाहट में उसकी बाइक स्किड हो गई व घिसट कर बस के पास जब पहुंचा।
विज्ञापन
इस घटना में व्यक्ति चोटिल हो गया इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीर उसे हरिपुर अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए हालांकि घटना में घायल व्यक्ति हरिपुर अस्पताल में होश में था, लेकिन कुछ देर के बाद चोटिल अवस्था में उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टि में बस की बाइक के साथ टक्कर नहीं हुई है, लेकिन फिर भी मामले की सत्यता जानने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच करेगी प्रारंभिक जांच में यह देखा जा रहा है कि बस की बाइक से टक्कर नहीं हुई है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन