फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kangra murder news: youth dead body found near house in kangra himachal pradesh

कांगड़ा: घर के पास खून से लथपथ मिला युवक का शव, एक गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज

Thu, 24 Nov 2022 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Nov 2022 06:22 PM IST
सार

तरसूह पंचायत के लोग सुबह जब जंगल की ओर जा रहे थे तो उन्होंने रास्ते में खून के धब्बे देखे। खून के धब्बों का पीछा करते हुए आगे जाकर उन्हें करीब 10 फीट नीचे गड्ढे में एक शव पड़ा हुआ मिला।

विज्ञापन
kangra murder news: youth dead body found near house in kangra himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांगड़ा की तरसूह पंचायत में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का खून से लथपथ शव मिला है। पुलिस ने इस मामले में ऋृषि कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी अरला देहरा को गिरफ्तार किया है। यह भी पेंटर का काम करता है। फॉरेंसिक लैब धर्मशाला की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह तरसूह पंचायत के लोग सुबह जब जंगल की ओर जा रहे थे तो उन्होंने रास्ते में खून के धब्बे देखे। खून के धब्बों का पीछा करते हुए आगे जाकर उन्हें करीब 10 फीट नीचे गड्ढे में एक शव पड़ा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान को दी।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। शव मिलने के समाचार के बाद एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रमन कुमार (23) निवासी तरसूह गांव अरला देहरा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रमन पेंटर का काम करता था। शव मृतक के घर के पास ही पड़ा मिला। तरसूह पंचायत प्रधान सुनील दत्त ने बताया कि गांव के युवक का शव मिलने की जानकारी उन्हें सुबह मिली। मामले की सूचना उन्होंने कांगड़ा पुलिस को दी। युवक के सिर और मुंह से काफी खून निकला हुआ था। फोरेंसिक टीम आसपास के पूरे क्षेत्र में जांच कर रही है।

थाना प्रभारी कांगड़ा विजय कुमार शर्मा ने बताया कि तरसूह पंचायत में एक शव मिलने की जानकारी मिली है और मौके पर कांगड़ा पुलिस पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा कॉलेज भेज दिया है। युवक की मां का कहना है कि वह रात 11:00 बजे तक घर पर ही था, बाद में किसी का फोन आया और वह घर से चला गया, इसके बाद सुबह उसका शव मिला। युवक के दो भाई और माता-पिता हैं।


तरसूह में युवक का शव मिला है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को मौके पर कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही युवक के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डॉ. खुशहाल चंद शर्मा, एसपी कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed