फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra Murder News: Property dispute Man guns down brother Sister-in-law in Nagrota Bagwan

Kangra Murder: जमीन विवाद में भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 02 Nov 2023 09:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Nov 2023 09:16 PM IST
सार

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत जसौर में छोटे भाई ने जमीनी विवाद में अपने बड़े भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से भाई के सिर और भाभी के गले में गोली मारी।

विज्ञापन
Kangra Murder News: Property dispute Man guns down brother Sister-in-law in Nagrota Bagwan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत जसौर में छोटे भाई ने जमीनी विवाद में अपने बड़े भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से भाई के सिर और भाभी के गले में गोली मारी। दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी बंदूक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी दीपक कुमार (45) ने हत्या की वारदात को दोपहर दो से ढाई बजे के करीब अंजाम दिया। मृतक की पहचान विपिन कुमार (54) निवासी जसौर भेड़ू टीका और रमा देवी (46) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दिन में घर पर थे। इस दौरान आरोपी बंदूक लेकर आ धमका और घर के पिछली तरफ आंगन में दोनों पर गोली चला दी।

विज्ञापन


आरोपी ने बंदूक से दो फायर किए। एक गोली बड़े भाई के सिर पर लगी और दूसरी भाभी के गले में लगी। गोली लगते ही दोनों आंगन में गिर गए। इससे पहले की परिवारवाले बचाव के लिए कुछ कर पाते, दोनों ने दम तोड़ दिया। विपिन कुमार जमानाबाद स्कूल में लेक्चरर पद पर कार्यरत था जबकि उसकी पत्नी गृहिणी थी। वारदात के बारे में पता चलते ही नगरोटा बगवां से पुलिस ने मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं, धर्मशाला से मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। घटना के समय विपिन की गोद ली दोनों बेटियां घर पर थीं। पुलिस ने विपिन के पिता और छोटी बेटी से भी वारदात के बारे में जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन


कबाड़ी पंचायत में किराये के मकान पर रह रहा आरोपी
आरोपी दीपक कुमार नगरोटा बगवां की कबाड़ी पंचायत में किराये के मकान में रहता है। बताया गया है कि आरोपी ग्राम पंचायत मस्सल में पहले अपना एक निजी स्कूल चलाता था। एक वर्ष पहले उसने स्कूल बंद कर दिया था और कुछ अन्य धंधा कर रहा था। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उसके परिवार को हिरासत लिया जा रहा है। प्रदेश के सभी नाकों पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का प्रयास करेगी।-शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed