{"_id":"60aa486e04e941553157f041","slug":"kangra-himachal-news-miscreants-tearing-down-hoardings-of-himachal-pradesh-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में अब बाली की तस्वीर पर पोत दी कालिख, कांगड़ा में फाड़ दिया होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में अब बाली की तस्वीर पर पोत दी कालिख, कांगड़ा में फाड़ दिया होर्डिंग
Sun, 23 May 2021 10:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कांगड़ा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 May 2021 10:31 PM IST
सार
कांग्रेस हाईकमान ने होर्डिंग फाड़ने के मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस से अति शीघ्र जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन
कांग्रेस का होर्डिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस में पोस्टर जंग छिड़ गई है। राजधानी शिमला में होर्डिंग फाड़ने के बाद अब पोस्टर पर वरिष्ठ नेता जीएस बाली की तस्वीर पर किसी ने कालिख पोत दी है। कांगड़ा में भी बाईपास पर कोरोना रिलीफ कमेटी की ओर से लगाया गया होर्डिंग फाड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह होर्डिंग पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की फोटो प्रकाशित न होने को लेकर फाड़ा गया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि होर्डिंग फाड़ा किसने है।
विज्ञापन
शिमला में होर्डिंग फाड़ने पर पार्टी दो कार्यकर्ताओं को निलंबित कर चुकी है। कांगड़ा में घटी घटना के बाद सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि यह कांग्रेस की सियासत में अंदरखाते वर्चस्व की जंग है। हाईकमान ने पूर्व मंत्री जीएस बाली को कोरोना रिलीफ कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। बाली ने रिलीफ कमेटी का अध्यक्ष बनने के बाद सरकार पर ताबड़तोड़ हमले कर कई मुद्दों पर सरकार को लपेटे में लिया।
विज्ञापन
कभी उनके द्वारा कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को बालिग होने तक उन्हें आर्थिक सहायता देने, तो कभी बेसहारा हो चुके 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों को आर्थिक राहत देने के एलान ने भाजपा का ध्यान कांग्रेस की ओर खींचने को मजबूर कर दिया था। ऐसे में अचानक राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बाली ने पीसीसी अध्यक्ष को साथ लेकर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के माध्यम से सांसें हैं तो संसार है नाम का अभियान शुरू करवाकर हर पंचायत में पचास मेडिकल किट लांच करवा दीं।
विज्ञापन
इसी अभियान की शुरुआत को लेकर कांगड़ा शहर के बाईपास में बड़ा होर्डिंग लगाया गया था। होर्डिंग में वीरभद्र सिंह का फोटो नहीं था। होर्डिंग लगाने के दो दिन बाद ही अज्ञात लोगों ने यह होर्डिंग फाड़ दिया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पोस्टर पर कालिख पोतने की उन्हें जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो यह किसी शरारती तत्व का काम है।
हाईकमान ने तलब की रिपोर्ट, केस दर्ज कराने की भी तैयारी
कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन के बाहर स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर लगे होर्डिंग फाड़ने के मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस से अति शीघ्र जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। वेणुगोपाल ने इस संबंध में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर से भी विस्तार से विचार विमर्श किया है। सूत्रों के मुताबिक होर्डिंग फाड़ने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की तैयारी भी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि इन पोस्टरों में कांग्रेस के अन्य नेताओं की फोटो भी फाड़ी गई हैं। हाईकमान के पास वही फोटो भेजे गई है, जिसमें राजीव गांधी की फोटो फाड़ी हुई दिखाई दे रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर कहते हैं कि हाईकमान ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस मामले को लेकर अतिशीघ्र प्रदेश कांग्रेस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।