फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra: Dr Manu becomes Himachal's first gold medalist retinal eye specialist

कांगड़ा: डॉ. मनु बनीं हिमाचल की पहली गोल्ड मेडलिस्ट रेटिना नेत्र विशेषज्ञ

Fri, 13 Feb 2026 08:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Feb 2026 08:16 PM IST
सार

डाॅ. मनु ने विट्रियोरेंटिनल सर्जरी की उपविशेषता में एफएआईसीओ उत्तीर्ण कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। 

विज्ञापन
Kangra: Dr Manu becomes Himachal's first gold medalist retinal eye specialist
गगल निवासी एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मनु शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

गगल निवासी एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मनु शर्मा हिमाचल प्रदेश की पहली महिला रेटिना विशेषज्ञ बनीं हैं। डाॅ. मनु ने विट्रियोरेंटिनल सर्जरी की उपविशेषता में एफएआईसीओ उत्तीर्ण कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। वर्तमान में डॉ. मनु शर्मा पीजीआई चंडीगढ़ से एमसीएच विट्रियोरेंटिनल सर्जरी की उपविशेषता की डिग्री कर रही हैं। यह गोल्ड मेडल उन्हें अखिल भारतीय नेत्र रोग सोसायटी की ओर से नई दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान मिला। समारोह में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ मुख्यातिथि रहे।

विज्ञापन


उन्होंने डॉ. मनु को गोल्ड मेडल एवं फेलोशिप प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय उपलब्धि के साथ-साथ डॉ. मनु ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एशिया-प्रशांत नेत्र विज्ञान अकादमी की ओर से हांगकांग में आयोजित कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बेस्ट फोटो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया। यह उपलब्धि न केवल जिला कांगड़ा, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। डॉ. मनु शर्मा ने बताया कि अपनी डिग्री पूर्ण करने के बाद वह हिमाचल प्रदेश में ही रहकर अपनी सेवाएं देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed