फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra Cooperative Bank Limited: Loan Scheme to help abandoned or abused elderly people

Kangra Cooperative Bank: त्यागे या प्रताड़ित बजुर्गों की मदद के लिए ऋण योजना

Mon, 02 Oct 2023 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Oct 2023 06:09 PM IST
सार

कांगड़ा सहकारी बैंक लिमिटेड नई दिल्ली के अध्यक्ष लक्ष्मी दास ने  बताया कि महानगरों में कुछ सालों से बुजुर्ग माता-पिता को त्यागने और प्रताड़ित करने की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Kangra Cooperative Bank Limited: Loan Scheme to help abandoned or abused elderly people
कांगड़ा सहकारी बैंक लिमिटेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांगड़ा सहकारी बैंक लिमिटेड ने संतान की ओर से त्यागे और प्रताड़ित बजुर्गों की मदद के लिए ऋण योजना शुरू की है। इसकी घोषणा कांगड़ा सहकारी बैंक लिमिटेड नई दिल्ली के अध्यक्ष लक्ष्मी दास ने तालकटोरा स्टेडियम में बैंक की वार्षिक आम सभा में की। उन्होंने बताया कि महानगरों में कुछ सालों से बुजुर्ग माता-पिता को त्यागने और प्रताड़ित करने की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिल रही है। उम्र के अंतिम पड़ाव में बजुर्ग लोगों को खाने और दवाई जैसी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ता है, क्योंकि मां-बाप अपने जीवन भर की जमा-पूंजी बच्चों के कॅरिअर, शिक्षा और विवाह आदि पर खर्च कर देते हैं।

विज्ञापन


कई बच्चे बाद में उनसे किनारा कर लेते हैं। लक्ष्मी दास ने बताया कि यह योजना बैंक के सदस्यों के लिए लागू की गई है, जिसके अंतर्गत ऐसे बजुर्गों को अपनी चल, अचल संपत्ति जैसे मकान, फ्लैट, जेवर, प्लाट आदि को गिरवी रखकर बैंक उनकी जरूरतों के अनुरूप ऋण सुविधा प्रदान करेगा। लक्ष्मी दास ने बताया कि यह योजना इसलिए शुरू की गई है, जिससे बुजुर्ग सम्मानजनक जीवनयापन कर सकें। उपाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि बैंक से ऋण लेने बाले सभी सदस्यों को बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed