फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kangra central cooperative bank seal mall and cinema in hamirpur

2.61 करोड़ लिया था लोन अब 3.55 करोड़ देनदारी, बैंक ने सील किया मॉल

Thu, 03 May 2018 09:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 03 May 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
kangra central cooperative bank seal mall and cinema in hamirpur

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने जिला मुख्यालय हमीरपुर के एक बहुमंजिला मॉल व सिनेमा थियेटर को सील कर दिया। लोन की किस्त नहीं चुकाने पर बैंक प्रबंधन ने यह कार्रवाई की। बैंक प्रबंधन ने पुलिस विभाग की मौजूदगी में सिनेमा थियेटर और मॉल में तालेबंदी की और सील लगाई।

विज्ञापन


डेढ़ वर्ष पहले भी यह बहुमंजिला मॉल इसी मामले में सील हुआ था। लेकिन बाद में मॉल के मालिक ने न्यायालय में लोन की किस्तें चुकाने बारे शपथपत्र दिया था। 

विज्ञापन

किस्त का दिया था आश्वासन

kangra central cooperative bank seal mall and cinema in hamirpur

जिसके बाद बैंक प्रबंधन ने दोबारा मॉल को खोल दिया था। माल के मालिक ने साढ़े ग्यारह लाख रुपये किस्त का आश्वासन दिया, लेकिन किस्तें न भरने पर बुधवार को बैंक प्रबंधन ने दोबारा मॉल को सील कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मॉल के मालिक ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक हमीरपुर शाखा से कई वर्ष पहले 2.61 करोड़ रुपये का लोन लिया। लोन की किस्तें न भरने से ब्याज समेत यह राशि 3.55 करोड़ रुपये हो गई।

सील रखा जाएगा मॉल

kangra central cooperative bank seal mall and cinema in hamirpur

जिसके बाद बैंक प्रबंधन ने मॉल को सील कर दिया। उधर, केसीसी बैंक के एजीएम विनय कपूर ने कहा कि गांधी चौक पर स्थित मॉल के मालिक ने लोन की किस्तें नहीं चुकाई हैं, जिसके चलते बुधवार को इसे सील कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि लोन की राशि 2.61 करोड़ थी, जो बाद में ब्याज समेत 3.55 करोड़ हो गई थी। एजीएम ने बताया कि अब यह राशि 3.55 करोड़ रुपये से भी बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि जब तक लोन की किस्तें नहीं भरी जाती, तब तक मॉल को सील रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed