फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangana Ranaut reaction to Sam Pitroda statement compared to a bird

Sam Pitroda: कंगना रनौत बोलीं- अंकल सैम इंसान की तुलना में पक्षी ज्यादा दिखते हैं, जानें पूरा मामला

Wed, 08 May 2024 07:36 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 08 May 2024 07:36 PM IST
सार

सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है और सैम पित्रोदा की पक्षी से तुलना की है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut reaction to Sam Pitroda statement compared to a bird
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सैम पित्रोदा ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में उत्तर भारत के लोगों की तुलना गोरों, पश्चिम में रहने वालों की तुलना अरब, पूर्व में रहने वाले लोगों की तुलना चाइनीज और दक्षिण भारत में रहने वालों की तुलना अफ्रीकियों से की थी। जिसके बाद अब बवाल मच गया है। हालांकि कांग्रेस ने उनके इस बयान से किनारा कर लिया है, लेकिन भाजपा अब कांग्रेस पर हमलावर हो चुकी है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने भी सैम पित्रोदा पर निशाना साधा है और उनकी तुलना पक्षी से की है। 

विज्ञापन



कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में लिखा कि ''कांग्रेस के अंकल सैम ने कहा कि दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे दिखते हैं, पूर्व/उत्तर पूर्व के भारतीय चीनी जैसे दिखते हैं, गुजरात बेल्ट के लोग अरब जैसे दिखते हैं और उत्तर के लोग सफेद (अंग्रेज) लोगों जैसे दिखते हैं, मुझे आश्चर्य है कि अंकल सैम भारत के किस हिस्से से हैं क्योंकि वह एक इंसान की तुलना में एक पक्षी की तरह दिखते हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed