फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangana Ranaut On Vikramaditya Singh During Nehri and Charkhadi Visit

Kangana Ranaut: कंगना रनौत बोलीं- भारत को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते हैं शहजादे, विरासत में मिली है राजनीति

Fri, 03 May 2024 06:21 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 03 May 2024 06:21 PM IST
सार

सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र निहरी और चरखड़ी में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा। इस दौरान कंगना रनौत ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी और योगी जैसे नेता हमारे पास हैं तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे हैं जिन्हें राजनीति सिर्फ विरासत में मिली है। 
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut On Vikramaditya Singh During Nehri and Charkhadi Visit
भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

कांग्रेस शहजादों की पार्टी है। एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे हैं जिन्हें राजनीति विरासत में मिली है। ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते हैं। सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र निहरी और चरखड़ी में भारतीय जनता पार्टी की मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी कंगना रनौत ने ये तीखा हमला करते हुए कहा कि जब से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का शुभारंभ किया है उस दिन से एक सनातनी लहर पूरे देश में चल रही है। आज पूरा भारतवर्ष भगवामय हो गया है। हम और आपको भी इन्ही दिनों का सदियों से इंतजार था कि कब रामलला तंबू से भव्य मंदिर में विराजमान होंगे और ये हमारी आंखों के सामने हुआ है।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी और योगी जैसे नेता हमारे पास हैं तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे हैं जिन्हें राजनीति सिर्फ विरासत में मिली है। चाहे तेजस्वी यादव हों या अखिलेश यादव हों। कांग्रेस के राहुल गांधी हो या यहां के राजकुमार विक्रमादित्य सिंह। इन सबको पुश्तैनी विरासत ही मिली है। इन्होंने गरीबी सिर्फ किताबों में पढ़ी है या टीवी पर देखी है, जबकि भाजपा में एक से बढ़कर एक नेता गरीबी में पल कर संघर्षों से आज मुकाम हासिल कर रहे हैं। ये सब कार्टून हैं। इन्हे कोई गंभीरता से नहीं लेता। आज देश और दुनिया सिर्फ मोदी जी को गंभीरता से लेती है। उनकी गारंटी पर ही आपको विश्वास करना है। आपके पास वोट मांगने ये कांग्रेस के लोग आएंगे, लेकिन आपको इन्हे रिजेक्ट करना है।
विज्ञापन


'मैं आपके लिए डाकिया बनने के लिए तैयार'
भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि आप ऐसा प्रतिनिधि चुनें जो आपकी बात प्रधानमंत्री मोदी तक सीधे पहुंचा सकें। आपने देखा होगा कि कांग्रेस के ये जो प्रत्याशी हैं इन्होंने कैसे बेरोजगार भाइयों को सोशल  मीडिया में जवाब दिया था कि मैं कोई डाकिया नहीं हूं। जब किसी ने इनके लिए लिखा था कि आप हमारी बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू तक पहुंचा दो। मैं कहती हूं कि मैं आपकी डाकिया बनने के लिए तैयार हूं। आपकी समस्याएं मैं दिल्ली पहुंचाउंगी। ये झूठे वायदे करने वाले लोग हैं। जब सत्ता  में आते हैं तो सब भूल जाते हैं फिर मुड़कर आपसे पास नहीं आते। कांग्रेस पर आज कोई विश्वास नहीं करता है। इनकी सोच ही भ्रष्टाचारी है। कितने ही घोटाले इन्होंने किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मुझे किया अपशब्दों का प्रयोग'
आपने देखा होगा कि कैसे मुझे टिकट मिलने के बाद इन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया। आज इस अपमान का बदला लेने का समय आया है। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय विधायक राकेश जंबाल भी उपस्थित रहे। देरशाम उन्होंने सुंदरनगर बाजार में रोड शो में भाग लिया जिसमें बड़ी संख्या में विधायक राकेश जंबाल की अगुवाई में लोगों ने कंगना रनौत का स्वागत किया। सुंदरनगर बाजार जयश्री राम के नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने इसमें भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed