मनाली को देख 'क्वीन' ने छोड़ा इंग्लैंड का ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत पहले इंग्लैंड में बसना चाहती थीं। लेकिन, जब उन्होंने मनाली की खूबसूरत वादियों को निहारा तो यहीं बसने की ठान ली। यह खुलासा खुद उनके पिता ने किया है। पिता अमरदीप रणौत ने पहले नवरात्र पर विधिवत तरीके से शुक्रवार को हवन-पूजन करवाने के बाद कंगना के बंगले की नींव का पहला पत्थर रखा।
नींव का पत्थर रखने कंगना स्वयं आ रही थीं। लेकिन किन्हीं कारणों से वे नहीं पहुंच पाईं। पिता ने व्हाट्स एप पर उन्हें शिलान्यास की फोटो भेजी। मनाली के सिरसा में कंगना का तीन मंजिला काष्टकुणी बंगले का निर्माण किया जा रहा है। अभिनेत्री कंगना अपने आशियाने के निर्माण कार्य का जायजा स्वयं पिता अमनदीप के माध्यम से ले रही हैं।
इंग्लैंड में बसने की तैयारियां करने लगी थी क्वीन
अमर उजाला के साथ बातचीत में अमरदीप ने कहा कि कुछ साल पहले कंगना एक फिल्म की शूटिंग के लिए इंग्लैंड गईं और उन्हें वहां की आबोहवा इतना रास आई कि वह इंग्लैंड में बसने की तैयारियां करने लगी।
लेकिन उन्होंने अंतिम फैसला लेने से पहले मनाली की वादियों को भी निहारने की सलाह दी। लिहाजा जब कंगना ने मनाली आकर यहां के खूबसूरत नजारे देखे तो उन्हें मनाली के आगे इंग्लैंड भी फीका लगने लगा। इसके बाद कंगना ने मनाली में मकान बनाने के फैसले पर मोहर लगा दी।
इन दिनों सुर्खियों में चल रहे ऋतिक रोशन और कंगना के टकराव पर पिता अमरदीप ने कहा कि उन्होंने कंगना को बाकी बातें छोड़ कॅरियर पर फोकस करने की सलाह दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह टकराव भी जल्द ही सुलझ जाएगा।