फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kandrar's Aryan Chandel fell into a lake and went missing in Germany

Bilaspur: झील में गिरा, कंदराैर का आर्यन चंदेल जर्मनी में लापता, फादर्स डे पर हुई थी माता-पिता से बातचीत

Thu, 19 Jun 2025 01:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Jun 2025 01:13 PM IST
सार

 बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की कंदरौर पंचायत का घुमाणी चौक निवासी आर्यन चंदेल (23) जर्मनी के म्यूनिख शहर में रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। 

विज्ञापन
Kandrar's Aryan Chandel fell into a lake and went missing in Germany
कंदराैर का आर्यन चंदेल जर्मनी में लापता - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की कंदरौर पंचायत का घुमाणी चौक निवासी आर्यन चंदेल (23) जर्मनी के म्यूनिख शहर में रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। 15 जून से आर्यन का कोई सुराग नहीं मिला है। आर्यन म्यूनिख में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। 15 जून को फादर्स डे के मौके पर माता-पिता से बातचीत की थी। भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12 बजे आर्यन का फोन आया, जिसमें उसने पिता को फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं और मां से भी थोड़ी देर बात की। उसके बाद पिता ने कॉल बैक करने की कोशिश की, लेकिन कॉल कट गई। इसके बाद शाम चार बजे आर्यन ने अपने चाचा से तीस सेकंड की वीडियो कॉल की, जिसमें वह झील में नहाता और बोटिंग करता नजर आया।

विज्ञापन


परिजनों को मिली जानकारी के अनुसार आर्यन दो अन्य दोस्तों के साथ झील में बोटिंग कर रहा था। तब अचानक तेज तूफान आया। इसी दौरान आर्यन झील में गिर गया और लापता है। बताया जा रहा है कि वह तैरना जानता था, लेकिन झील के पास जंगल होने की वजह से अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। आर्यन के पिता विचित्र सिंह चंदेल ने बताया कि उन्होंने बुधवार को उपायुक्त और एसपी बिलासपुर से मुलाकात कर बेटे की तलाश के लिए केंद्र सरकार से मदद दिलाने की मांग की है। भारतीय दूतावास से भी लगातार संपर्क में हैं।परिजनों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा से आग्रह किया है कि जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed