फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kalka shimla train Derails Near Kandaghat Solan Himachal Pradesh

सोलन: बछड़े को बचाने के लिए ब्रेक लगाते ही पटरी से उतरी ट्रेन

Mon, 04 Apr 2022 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Apr 2022 05:33 PM IST
सार

कंडाघाट के स्टेशन मास्टर उतान पाल सिंह नेगी ने बताया कि रेलगाड़ी के आगे बछड़ा आ गया था, जिस कारण आपात ब्रेक मारने से एक डिब्बे के दो टायर पटरी से उतर गए। इससे सवारियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
kalka shimla train Derails Near Kandaghat Solan Himachal Pradesh
पटरी से उतरी ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला रेललाइन पर शिमला जा रही अपवर्क मेन ट्रेन सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कंडाघाट रेलवे स्टेशन के समीप पटरी से उतर गई। यह रेलगाड़ी कंडाघाट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी कि अचानक इसके आगे एक बछड़ा आ गया। चालक ने उसे बचाने के लिए आपात ब्रेक लगाई। इससे रेल का एक डिब्बा पटरी से उतर गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय रेल अधिकारियों समेत अंबाला से तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। दोपहर बाद करीब 3.25 बजे ट्रेन का रूट बहाल किया गया। उसके बाद रेलगाड़ियां शिमला के लिए जा पाईं। उधर, कंडाघाट के स्टेशन मास्टर उतान पाल सिंह नेगी ने बताया कि रेलगाड़ी के आगे बछड़ा आ गया था, जिस कारण आपात ब्रेक मारने से एक डिब्बे के दो टायर पटरी से उतर गए। इससे सवारियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कंडाघाट से चार बसों में भेजे 179 यात्री
रेलगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण कालका जाने वाली एक रेलगाड़ी कंडाघाट स्टेशन पर खड़ी रही। इसमें 179 यात्री सवार थे। इन्हें विभाग ने चार बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा। एक अन्य रेल कार जो 14 यात्री को लेकर शिमला से कालका की ओर जा रही थी उसे कैथलीघाट रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके सभी यात्रियों को दो टैक्सियों से उनके कालका भेजा गया। अन्य ट्रेनों को पटरी बाधित रहने तक सोलन और शिमला से नहीं भेजा गया। विभाग ने रेलगाड़ी के डिब्बे को पटरी पर लाकर शाम 3.25 बजे शिमला के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed