फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kalka-Shimla Railway Track 51 up and down trains were late for 17 days one had to be cancelled

Kalka-Shimla Railway Track: विश्व धरोहर ट्रैक पर 17 दिन 51 अप और डाउन की ट्रेनें लेट, एक करनी पड़ी रद्द

Thu, 30 May 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 30 May 2024 05:00 AM IST
सार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बीते 17 दिनों में करीब 46 डाउन ट्रेनें लेट हो गई हैं। वजह है जंगल की आग। जंगल में अधिक आग की लपटें होने के कारण एक डाउन की ट्रेन को रद्द भी किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Kalka-Shimla Railway Track 51 up and down trains were late for 17 days one had to be cancelled
धर्मपुर में नौणगांव-हार्डिंग की पहाड़ी पर आग लगने के कारण स्टेशन की रुकी ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चीड़ के जंगल के बीच से गुजरने वाली विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन के आसपास रोजाना आग की घटनाएं हो रही है। हालत यह है कि बीते 17 दिनों में करीब 46 डाउन ट्रेनें लेट हो गई है। जबकि पांच अप की ट्रेनें भी देरी से शिमला पहुंची है। जंगल में अधिक आग की लपटे होने के कारण एक डाउन की ट्रेन को रद्द भी किया जा चुका है। भीषण गर्मी में जंगल में लग रही आग के कारण ट्रेन को जंगल में भी रोकना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


रेल लाइन के आसपास लगने वाली आग को बुझाने के लिए रेलवे टीमें तैनात है। लेकिन टीम के पास आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं हैं। कर्मचारी भी अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। अभी तक जाबली, धर्मपुर, सनवारा, बड़ोग और सोलन रेलवे स्टेशन के बीच आग के मामले आए हैं। इस कारण अधिकतर ट्रेनें लेट हुई हैं। दोपहर बाद आग की लपटें अधिक होने के कारण डाउन की ट्रेनों पर असर पड़ रहा है। इससे कालका से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। कालका से दिल्ली जाने वाली शताब्दी ट्रेन भी करीब आधा से एक घंटा देरी से रवाना हो रहा ही है। जबकि शाम वाली ट्रेनें लेट होने के कारण यात्री अगली ट्रेनों को नहीं पकड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन



गौर रहे कि इन दिनों बाहरी राज्यों में धूप की तपिश से स्कूलों आदि में छुट्टियां हो गई हैं। पर्यटक मौज मस्ती करने के लिए प्रदेश आ रहे हैं और ट्रेन के माध्यम से हसीन वादियों का लुत्फ उठाना चाह रहे हैं। लेकिन जंगल में लगने वाली आग ने हसीन वादियों को धुएं में झकझोर कर रख दिया है। इससे प्रदेश का खूबसूरत नजारा भी लोग नहीं देख पा रहे हैं। वहीं, रेलवे बोर्ड भी जंगल में लग रही आग से परेशान हो चुका है। समय पर ट्रेनों को नहीं चला पा रहा है। मंगलवार देर शाम भी इसी प्रकार के हालात देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग भड़कता देख करनी पड़ रही बैक
जंगल में रोजाना भड़क रही आग को देखते हुए बीच जंगल में ट्रेन को बैक भी करना पड़ रहा है। मंगलवार देर रात भी जंगल में खड़ी ट्रेन को दो बार बैक किया गया। ऐसे में रिस्क भी काफी बढ़ गया। बता दें कि बागियों के साथ इंजन बैक करने में दिक्कत आती है और रिस्क भी बढ़ जाता है।


ये ट्रेनें रोजाना हो रहीं लेट
शिमला-कालका एक्सप्रेस 52458, शिमला-कालका स्पेशल 04505, शिमला-कालका एक्सप्रेस ट्रेन 52460, हॉलीडे स्पेशल ट्रेन 04564, शिमला-कालका शिवालिक 52452, शिमला- कालका एक्सप्रेस 52454 और शिमला-कालका हिमालयन क्वीन 52456 ट्रेन रोजाना आग के कारण देरी से चल रही है। यह ट्रेनें रोजाना करीब आधे से डेढ घंटा तक लेट हो रही है। वहीं अप की 52455 ट्रेन भी अपने समय पर आग के कारण शिमला नहीं पहुंच पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed