फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kala Diksha Award to Padmashree Vidyanand Saraik and Gopal Habbi in Delhi

Kala Diksha Award: दिल्ली में पद्मश्री विद्यानंद सरैक और गोपाल हाब्बी को कला दीक्षा सम्मान

Thu, 14 Dec 2023 08:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Dec 2023 08:00 PM IST
सार

 उपमंडल राजगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लोक संस्कृति के संरक्षक पद्मश्री विद्यानंद सरैक और गोपाल हाब्बी को दिल्ली में दीक्षा सम्मान से नवाजा गया।
 

विज्ञापन
Kala Diksha Award to Padmashree Vidyanand Saraik and Gopal Habbi in Delhi
पद्मश्री विद्यानंद सरैक और गोपाल हाब्बी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लोक संस्कृति के संरक्षक पद्मश्री विद्यानंद सरैक और गोपाल हाब्बी को दिल्ली में दीक्षा सम्मान से नवाजा गया। संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली की ओर से आयोजित कला दीक्षा सम्मान समारोह में देशभर के विभिन्न विधाओं से जुड़े कला गुरुओं के साथ बुधवार को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जीके रेड्डी रहे। इसके अतिरिक्त संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव उमा नंदूरी और संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन


देश के विभिन्न राज्यों में विलुप्त होती जा रही लोक विधाओं को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए एवं सनातन धर्म की गुरु शिष्य परंपरा को प्रोत्साहन देने के लिए संगीत नाटक अकादमी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया है। कला दीक्षा सम्मान समारोह में भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से विभिन्न विधाओं से जुड़े वरिष्ठ कलाकारों को इस कार्यक्रम में सम्मान प्रदान किया गया। हिमाचल प्रदेश से पद्मश्री विद्यानंद सरैक व संगीत नाटक अकादमी द्वारा उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित युवा कलाकार गोपाल हाब्बी को भी संस्कृति मंत्री ने सम्मानित किया। पद्मश्री विद्यानंद सरैक को संगीत नाटक अकादमी द्वारा लोक संगीत के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मान प्रदान किया जा चुका है और लोक साहित्य में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है।
विज्ञापन


युवा कलाकार गोपाल हाब्बी को मुखौटा निर्माण और मुखौटा नृत्य को प्रोत्साहन देने के लिए सम्मानित किया गया। हाब्बी द्वारा सिंहटू नृत्य व डगेली नाच मुखौटे का निर्माण करने में विशेष भूमिका निभाई है। इसके अलावा बढ़ाल्टू, सिंहटू एवं डगेली नाच के परिधानों के निर्माण का कार्य भी किया गया है। पद्मश्री विद्यानंद सरैक व गोपाल हाब्बी ने संगीत नाटक अकादमी का आभार जताते हुए कहा कि संगीत नाटक अकादमी ने प्रदेश की लोक कलाओं को यह सम्मान प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed